Bihar Politics: 'क्या बिहार में सबकुछ ठीक है?' जानें नीतीश के मंत्री विजय चौधरी ने क्या बताया
Bihar Political Situation: बिहार की एक बार फिर से सियासी हवा बदलने की अटकलें लगाई जा रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि जेडीयू चीफ और राज्य के सीएम नीतीश कुमार फिर से पाला बदल सकते हैं। उनके हाल ही में आए बयानों से आरजेडी के साथ गठबंधन टूटने की खबरें सामने आ रही है।
इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी के नेता और राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी का बिहार की राजनीतिक स्थिति पर बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में बताया है कि फिलहाल राज्य की क्या स्थिति है?

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार टिकेगी या जा रही है? यह तो आने वाले एक- दो दिन बताएंगे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के केंद्र सरकार के ऐलान और पीएम मोदी की तारीफ के साथ परिवारवाद को लेकर उनका हालिका आरजेडी पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज राजनीतिक पंडितों को विचलित कर रहा है।
हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नीतीश कुमार की पार्टी के नेताओं और बीजेपी नेताओं के बीच बैठक हुई। इसी के साथ नीतीश कुमार के बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में जाने की चर्चा तेज हो गई।
Recommended Video
इस बीच बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर वित्त मंत्री और JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैं कल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बिहारशरीफ जा रहा हूं। फिलहाल सरकार में सब कुछ ठीक है, इसलिए जा रहा हूं। हालांकि उन्होंने अपने बयान में एक शब्द फिलहाल जोड़ा है, जिसके क्या मायने होंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा? आप भी सुनिए उनका बयान...












Click it and Unblock the Notifications