सीएम नीतीश कुमार के चौथी बार सीएम बनने पर फैन ने काटी चौथी ऊंगली, सबकुछ बेचकर चुनाव प्रचार में लगा दिया

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक जबरा फैन की चर्चा है जिसने उनके चौथी बार शपथ के बाद एक हाथ की चौथी ऊंगली काट ली। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन बार मुख्यमंत्री बनने पर हर बार इस फैन ने एक ऊंगली काटी। एक हाथ में अब बस इनका अंगूठा बचा है। इस बार यह जबरा फैन जिद किए बैठा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलूंगा, उसके बाद ही अपने जख्म का इलाज कराऊंगा। इनका कहना है कि यह बहुत सालों से राजनीति पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन नीतीश कुमार जैसा मुख्यमंत्री उन्होंने कभी नहीं देखा, इसलिए हर बार वे उन्हीं को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

Recommended Video

      सीएम नीतीश कुमार के चौथी बार सीएम बनने पर फैन ने काटी चौथी ऊंगली
      Fan cut his finger after Nitish Kumar became CM

      जहानबाद के घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव के अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े फैन हैं। उनका कहना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनते तो वो कोई भी कदम उठा सकते थे। उनके मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने एक हाथ की चौथी ऊंगली भी काट दी। उनकी तीन कटी हुई उंगलियां नीतीश कुमार के तीन बार सीएम बनने की गवाही दे रही हैं। उन्होंने इससे पहले उंगलियां काटने के बाद इलाज कराया था लेकिन इस बार वो जिद किए बैठे हैं कि जब तक सीएम नीतीश से मिलेंगे नहीं तब तक वे इलाज नहीं कराएंगे।

      Fan cut his finger after Nitish Kumar became CM

      वैना गांव के ग्रामीण रंजीत कुमार ने बताया कि बिहार विधासभा चुनाव के दौरान अनिल शर्मा चेन्नई से नौकरी छोड़कर वापस लौट आए। यहां अपनी सारी संपत्ति बेचकर वे नीतीश कुमार के लिए चुनाव प्रचार करते रहे। एग्जिट पोल में नीतीश कुमार को हारते देखकर इन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। ग्रामीण निरंजन शर्मा के मुताबिक, इनके बारे में जिलाधिकारी को सूचित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि ये मान जाएं और इनका इलाज सके।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+