Bihar Politics: हीना शहाब और ओसामा शहाब दोनों हो सकते हैं JDU में शामिल, BJP भी तैयार
Hina Shahab Latest News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। नीतीश कुमार के पाला बदलने से बिहार की लोकसभाल सीटों के समीकरण भी बदले हुए नज़र आ रहे हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से सीवान लोकसभा सीट से बड़ी ख़बर सामने आ रही है।
सीवान लोकसभा सीट से सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की टिकट पर पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज़ हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो जदयू नेताओं को शीर्ष नेतृत्व लगातार हिना शहाब से संपर्क में हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र हीना शहाब और ओसामा शहाब (पूर्व सांसद शहाबुद्दीने के पुत्र) को जदयू में लाने की तैयारी चल रही है। सियासी अटकलों का बाज़ार इस वजह से भी है कि सीवान में हुए अपचुनाव में हीना शहाब ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा उम्मीदवार का समर्थन किया था।
लोकसभा चुनाव के दौरान हीना शहाब के समर्थकों ने काफी तादाद में जदयू की कविता सिंह को वोट किया था। सीवान सीट से जदयू की टिकट पर कविता सिंह सांसद चुनी गईं थी। सीवान की मौजूदा सांसद कविता सिंह ही है।
इस बार के लोकसभा चुनाव में राजद की टिकट पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी के चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। ऐसे में राबड़ी देवी को टक्कर देने के लिए हीना शहाब ही सबसे मज़बूत प्रत्याशी के तौर पर NDA देख रही है।
ख़बर यह भी थी कि हिना शहाब और ओसामा शहाब लोजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद समीकरण बदले। एनडीए की तरफ़ से जदयू के खाते में ही सीवान लोकसभा सीट जाने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार का गठबंधन इसी शर्त के आधार पर बिहार में भाजपा से हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी भी हीना शहाब को एनडीए का हिस्सा बनाने के लिए तैयार है, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में राजद को सियासी मात देने के लिए हिना शहाब को चुनावी मैदान में उतारा जा सके। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान भी इस पक्ष में हैं। अब देखना यह होगा की हीना शहाब और ओसामा किस तरफ़ रुख़ करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications