बिहार: लालू यादव बोले- मुख्य मौका मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी, जनता ने बहुत दिया आपको मौका

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर करारा हमला बोला। लालू ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ''मुख्य-मौका मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी, जनता ने बहुत दिया आपको मौका। आपने क्या दिया, आपने दिया जनता को धोखा!'' इसके अलावा लालू ने सवाल दागा- डबल इंजन सरकार के "डबल स्टैंडर्ड्" क्यों हैं?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य 'मौका' मंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उप मुख्य 'धोखा' मंत्री बताते हुए लालू के ट्विटर हैंडल से एक कार्टून भी पोस्ट किया गया। जिसमें दोनों को कहते दिखाया गया- मौका-मौका..। वहीं, वोटरों से कहलवाया गया- "और कितना मौका दें"

Recommended Video

    Bihar Election: Tejashwi बोले- 9 November को Lalu कि रिहाई, 10 को Nitish की विदाई | वनइंडिया हिंदी
    Bihar: Ex CM Lalu prasad yadav Targets CM Nitish Kumar and deputy cm sushil kumar modi

    राजद सुप्रीमो लालू के ट्विटर हैंडल से विरोधियों पर लगातार कुछ यूं ही निशाना साधा जा रहा है। नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लालू ने पिछले दिनों कार्यकाल पर सवाल उठाए, कहा कि ''नीतीश कुमार राज्य में 15 साल से सत्ता में हैं और नाकामी के ख़ाली गाल बजाते रहे। अब छिपा रहे हैं? लालू यह भी बोले- ''ए नीतीश! तू थक गईल बाऽडा अब जा आराम करऽअ।''

    Bihar: Ex CM Lalu prasad yadav Targets CM Nitish Kumar and deputy cm sushil kumar modi

    मालूम हो कि, लालू यादव को चारा घोटाला के मामले में जेल हुई थी। ऐसी जानकारी मिली है कि, फिलहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं। उन्हीं के आॅफिशियल ट्विटर हैंडल पर उनके बयान प्रस्तुत होते हैं। जिनके जरिए वह लगातार विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। लालू के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी, बेटे और बेटी समेत पूरा परिवार बतौर स्टार प्रचारक चुनाव में उतर पड़ा है।

    Bihar: Ex CM Lalu prasad yadav Targets CM Nitish Kumar and deputy cm sushil kumar modi

    इसी माह लालू ने ट्विटर पर यह भी लिखा- ''नीतीश कुमार है ऐसा मुख्यमंत्री जो किसी का नहीं हुआ.. ना छात्र का, ना बिहार का, ना मज़दूर का, ना किसान का, ना नौजवान का, ना बेरोज़गार का, ना गठबंधन सहयोगियों का, ना अपने राजनीतिक गुरुओं का... वह किसी का नहीं हो सकता। इसलिए उसे हटाइए और युवा बिहार के इस नए दौर में युवा को ही जिताइए।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+