बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब पीने हुई 5 की मौत, 17 पुलिसकर्मी निलंबित

पटना। बिहार में पिछले एक साल से शराब बंद है और इसके खिलाफ कड़े कानून भी बनाए गए हैं, फिर भी शराब तस्करी पर रोक नहीं लग रही है। कल देर शाम रोहतास जिले के कच्छवा स्थित दनवार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत की हो गई, इसकी जानकारी जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को मिली हड़कंप मच गया। उधर बिहार के मुख्यमंत्री को जब इस मामले की जानकारी हुई अधिकारियों को क्लास लगाते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट देने और दोषियों पर कार्रवाई करने का सख्त आदेश जारी कर दिया। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम की और जमकर हंगामा किया।

 Even Ban on liquor 5 people died after consuming it in Bihar

17 पुलिसकर्मी सस्पेंड
मिली जानकारी के अनुसार आक्रोशित लोगों के हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर पहुचे रोहतास के डीएम अनिमेष पराशर, एसपी रोहतास और शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने मामले को शांत कराया और इस मामले दोषी पाए गए 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद सड़क जामकर आगजनी व हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। फिलहाल सभी अधिकारी घटना स्थल पर कैंप किए हुए हैं। वहीं रोहतास अनिमेष पराशर ने कहा कि जो भी इसके लिए दोषी होंगे उन पर कड़ी से कड़ी से कार्रवाई की जाएगी जो जिले के लिए उदाहरण बनेगा।

मामले की जांच जारी
आपको बताते चले कि रोहतास जिले के कछवा थानाक्षेत्र के दनवार गांव का है। जहां के कई मजदूर कल दिन में शराब का सेवन कर रहे थे। शराब के नशे में जैसे ही वह लोग घर पहुंचे उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान ही चारों की मौत हो गई तो कई लोगों की तबीयत खराब बताई जा रही है। हालांकि, इन लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि इन की मौत जहरीली चीज खाने से हुई है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+