Viral Video: बिहार की ‘बेशर्म शिक्षा व्यवस्था’, परीक्षा में खुलेआम नकल करते हुए छात्रों का वीडियो वायरल
Viral Video Of Students: बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल तो आए दिन उठते रहे हैं। अब परीक्षा केंद्रों पर नकल के भी मामले उजागर होने लगे हैं।

Nalanda Examination Centre Video: बिहार के नालंदा जिले से छात्रों का एग्ज़ाम देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। बरामदे में खड़े होकर और दरी पर बैठकर एक साथ छात्र परीक्षा देते हुए नज़र आ रहे हैं। विद्यार्थियों के परीक्षा देने का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बिहार के हालात कभी नहीं सुधर सकते, सरकार कोई भी आ जाए।
सत्र 2020 से 2023 तक स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा का आयोजन पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने किया है। बिहार शरीफ (नालंदा) के विभिन्न कॉलेजों में 26 अप्रैल से परीक्षा शुरू हुई है। वहीं वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि पटेल कॉलेज का है।
शुक्रवार को परीक्षार्थी बरामदे और दरी बिछाकर एक साथ परीक्षा देते हुए नज़र आए थे। वहां मौजूद किसी छात्र ने यह वीडियो बनाया था। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि सभी परीक्षार्थी वीक्षक के सामने आस-पास परीक्षा में नकल करते हुए लिख रहे हैं।
बरामदे में, अलमीरा पर कॉपी रखकर और दरी पर बैठ कर खुलेआम वीक्षक के सामने नकल का यह वीडियो बिहार की बदहला शिक्षा व्यवस्था को साबित करने के लिए काफी है। वहीं इस मामले में महेश प्रसाद सिंह (कॉलेज के प्रिंसिपल) ने गोलमटोल जवाब देते हुए पल्ला झाड़ लिया।
कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि वह पटना अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने गए हैं। मामले में कुछ भी नहीं बता सकते हैं। वहीं इस पूरे मामले में छात्र नेता राज दीपक ने कहा कि पूरे बिहार में शिक्षा व्यवस्था का यही हाल है। यह बहुत ही शर्म की बात है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था ज़ीरो है।












Click it and Unblock the Notifications