बिहारः मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या, दोस्त की बाइक के पास मिली लाश

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरिसिद्धि इलाके के दक्षिण नहर इलाके में मंगलवार की देर रात को सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीती रात को उसके दोस्त ने उसे घर से बुलाकर किसी की बारात में लेकर गए थे। बुधवार की सुबह बांध के पास युवक की लाश उसके दोस्त की बाइक के बगल में पड़ी हुई थी। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों के परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

east champaram mukhiya son died in firing

वहीं हंगामे कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया-बुझाया। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार प्रमोद कुमार पासवान के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। मृतक के परिजनों की निशानदेही पर एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक युवक की पहचान पहाड़पुर थाना के मनकररिया पंचायत स्तित हुसेपुर गांव के निवासी रूपेश तिवारी के रूप में हुई है। युवक की मां उर्मिला कुंवर मनकररिया पंचायत की सरपंच हैं। मृतक की मां सरपंच उर्मिला कुंवर ने बताया कि बाइक मनकररिया के शिवम सिंह की है। मंगलवार की रात शिवम उसके पुत्र को बारात में जाने के की बात कह बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह रूपेश देर रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार अहले सुबह उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ करेगी तो मामले पर से खुलासा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+