36 इंच के मुन्ना को मिल गई दुल्हनिया, 34 इंच की ममता संग रचाया ब्याह, सेल्फी लेने उमड़े लोग

भागलपुर, 04 मई: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर तरफ बैंड बाजे की आवाज सुनाई दे रही है। इन सब के बीच बिहार के भागलपुर जिले में एक ऐसी अनोखी शादी हुई, जहां दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिन बुलाए मेहमान शादी में पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने लगे। क्या है यह रोचक मामला पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

3 फीट लंबे दूल्हे को मिली दुल्हनिया

3 फीट लंबे दूल्हे को मिली दुल्हनिया

दरअसल, पूरा हैरान कर देने वाला मामला भागलपुर जिले के नवगछिया का है, जहां लोगों ने हाल ही में एक ऐसी शादी देखी, जिसमें 3 फीट लंबा यानी 36 इंच के दूल्हे ने 2.8 फीट लंबी (34 इंच) दुल्हन के साथ शादी रचाई। ऐसे में हर तरफ इलाके के लोग इस शादी की ही बातें करते नजर आए।

दूल्हा और दुल्हन को देखने के लिए उमड़ी भीड़

दूल्हा और दुल्हन को देखने के लिए उमड़ी भीड़

आलम यह था कि दूल्हा मुन्‍ना और दुल्हन ममता की एक झलक पाने के लिए आसपास से भारी संख्या में लोग विवाह स्थल पहुंच गए। जिनमें ज्यादातर ऐसे लोग थे, जिनको विवाद का न्योता ही नहीं दिया गया था। यह सब लोग बस इस जोड़ी को देखना चाहते थे। स्थिति ऐसी बन गई थी कि लोगों को संभालना मुश्किल भरा हो गया।

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं थी शादी

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं थी शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी मंडल की बेटी और नवगछिया के अभियान बाजार निवासी ममता कुमारी (24) ने सोमवार को मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के बेटे मुन्ना भारती (26) से शादी की थी। ममता और मुन्ना की शादी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं थी, क्योंकि शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। (फोटो प्रतीकात्मक)

'स्वर्ग में बनी जोड़ी'

'स्वर्ग में बनी जोड़ी'

ऐसे में हाइट में काफी छोटे दूल्हा और दुल्हन को लेकर यह शादी अनोखी हो गई। लोगों में फोटो और सेल्फी खींचवाने की होड़ मच गई। क्योंकि 36 इंच के मुन्ना को लाइफ पार्टनर जो मिल गई थी। सभी इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे। परिवार के मुताबिक उत्सुक लोगों ने इसे शहर की सबसे चर्चित शादी बना दिया। शादी में मौजूद लोगों ने इसे 'स्वर्ग में बनी जोड़ी' करार दिया। (फोटो प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+