शादी के 17 साल बाद बनी पुलिस अफसर, बिहार के किसान की बहू ने कर दिखाया कमाल

Patna News, पटना। शादी के बाद अक्सर महिलाओं की जिंदगी घरेलू कार्यों में सिमट जाती है। शादी हो जाने पर न केवल पढ़ाई बीच में छूट जाती है बल्कि कई महिलाएं नौकरी तक छोड़ देती हैं। ऐसे में इनके कई सपने अधूरे रह जाते हैं, लेकिन इस मामले में बिहार की महिला दुर्गाशक्ति (Durga Shakti Bihar) ने मिसाल पेश की है।

2002 में 18 वर्ष की उम्र में हुई थी शादी

2002 में 18 वर्ष की उम्र में हुई थी शादी

दरअसल, बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा इलाके के गांव विशनपुर की बहू 35 वर्षीय दुर्गा शक्ति (Durga Shakti) ने शादी के 17 साल बाद डीएसपी (DSP) बनकर उन युवतियों के लिए मिसाल पेश की है, जो शादी के बाद अपनों सपनों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करना छोड़ देती हैं। मूलरूप से गोपालगंज की रहने वाली दुर्गा शक्ति की वर्ष 2002 में तत्कालीन ​आनंद अशोक के साथ हुई थी। उस समय दुर्गा शक्ति की उम्र महज 18 साल थी। दुर्गा का बचपन से ख्वाब था कि वह पुलिस सेवा में जाए और अधिकारी बनकर समाज की सेवा करें, मगर कम उम्र में शादी हो जाने के बाद दुर्गा को लगा कि अब उसे अपने ख्वाब को भूल जाना पड़ेगा।

पति ने किया पूरा सपोर्ट

पति ने किया पूरा सपोर्ट

दुर्गा ने शादी के कुछ समय बाद बातों ही बातों में अपने ख्वाब के बारे में पति को बताया तो तय किया गया कि दुर्गा अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी। इस बीच दुर्गा व आनंद के एक बेटा हुआ। कुछ समय के लिए पढ़ाई से ध्यान हटा, मगर पति के सहयोग से दुर्गा फिर अपनी पढ़ाई में जुट गई।

Bihar Police DSP बनने में सफल हो गई

Bihar Police DSP बनने में सफल हो गई

फिर दुर्गा ने बिहार लोक सेवा आयोग की 62वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया और पहली बार के प्रयास में कमाल कर दिखाया। शादी के 17 साल बाद वह Bihar Police DSP बनने में सफल हो गई। पुलिस सेवा में चयन होने बाद सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने दुर्गा शक्ति को सम्मानित कर उसकी हौसला अफजाई भी की।

ससुर करते हैं खेती

ससुर करते हैं खेती

दुर्गा शक्ति के ससुर सत्यनारायण साह किसान हैं। खेती के बल ही उन्होंने तीन-तीन बेटों को पढ़ाकर काबिल बनाया। अशोक दूसरे नंबर पर है। सत्यनारायण ने कहा कि उसके बेटे व बहू ने सफलता प्राप्त कर उनका मान बढ़ाया है। दुर्गा ने अपनी सफलता के लिए पति, पिता, सास-ससुर के साथ सभी रिश्तेदारों को भी दिया है। दुर्गा ने अपनी मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई गोपालगंज के सरकारी स्कूल से की। फिर नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी और पटना से बीएड की पढ़ाई पूरी की और अब बिहार पुलिस ने पुलिस उप अधीक्षक बनने में कामयाब हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+