पुलिस की जेब में रंगदारी की चिट डालने वाला रंजीत डॉन चित

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जयनगर थाना क्षेत्र के डोरवाला आया था रंजीत, डॉन पूर्व मुखिया रामबाबू यादव के ईंट भट्ठे पर इसकी प्लानिंग कर रहा था।

पटना। बिहार में लूट का दूसरा नाम बन चुके रंजीत डॉन का खेल अब खत्म हो चुका है। पुलिस के लिए सरदर्द बन चुका रंजीत बिहार के मधुबनी जिले में था कि उसका एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मधुबनी जिले के साथ-साथ बिहार के अन्य जिले में उसके ऊपर दर्जनों डकैती लूटपाट और हत्या के मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए पिछले कई सालों से छापेमारी कर रही थी।

पुलिस की जेब में रंगदारी की चिट डालने वाला रंजीत डॉन चित

इसी बीच कल देर रात मधुबनी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रंजीत डॉन अपने साथी के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जयनगर थाना क्षेत्र के डोरवाला में रुका है जहां वो पूर्व मुखिया रामबाबू यादव के ईंट भट्ठे पर इसकी प्लानिंग कर रहा है। फिर क्या था सूचना मिलते ही एसटीएफ और मधुबनी पुलिस पूरी तैयारी के साथ वहां पहुंची और चारों तरफ से इलाके को घेर लिया।

खुद को घिरता देख रंजीत डॉन ने पुलिस पर अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। फिर दोनों तरफ से शुरू हुए एनकाउंटर में 2 घंटे बाद एसटीएफ की टीम ने रंजीत डॉन को मार गिराया। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने 2 कारबाइन और पिस्टल बरामद किए हैं। वहीं पुलिस की गोलीबारी से फसते हुए डॉन के तीन साथी वहां से फरार होने में सफल रहे।

मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी ने बताया कि बुधवार तड़के पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वो जयनगर थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे में छुपा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसटीएफ और लोकल थाने की पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान उसे मार गिराया। आपको बता दें कि हाल में ही 28 अप्रैल को रंजीत डॉन ने खजौली पेट्रोल पंप पर तीन थाने की पुलिस की मौजूदगी में अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए रंगदारी के लिए एक पर्चा फेंका था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+