बिहार: सरकारी अस्पताल में 'आतंकवादी' कुत्तों का बेड पर कब्जा, डर कर रहते हैं मरीज
मुजफ्फरपुर। बिहार में सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्थिति की खबरें और तस्वीरें सामने आती रही हैं। मुजफ्फरपुर से एक ऐसी ही तस्वीर और सामने आई है जिसमें आवारा कुत्ते सदर अस्पताल के बेड पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। सरकारी अस्पताल के बेडों पर कई आवारा कुत्ते डेरा जमाए हुए हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि इसी वार्ड में मरीजों के भी बेड लगे हैं।

आवारा कुत्तों का आतंक
बताया जा रहा है कि इन आवारा कुत्तों का अस्पताल में इतना आतंक है कि डर के मारे कोई इनको कुछ नहीं कहता। जिन बेडों पर मरीजों को होना चाहिए, उन पर ये कुत्ते आकर आराम से बैठ या सो जाते हैं। इसी वार्ड में मरीज और उनके परिजन भी रहते हैं। ये कुत्ते रात को सदर अस्पताल के सर्जिकल अवार्ड में घुसते हैं और रातभर वहीं रहते हैं, बेड पर सोते हैं। कभी-कभी मरीजों के बेड पर भी जाकर बैठ जाते हैं।

मरीज खुद करते हैं अपनी सुरक्षा
सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में मरीज और परिजन जिस वार्ड में रहते हैं, उसी में कुत्तों के रहने से हमेशा इस बात का डर रहता है कि कहीं वो काट न लें। इसलिए मरीज के परिजनों को रातभर जागना पड़ता है। जब कुत्तों को सर्दी लगनी शुरू होती है तो ये मरीजों के बिस्तर और कंबल में घुस जाते हैं लेकिन रात होने की वजह से इनको भगाने की कोशिश कर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता।

वार्ड में अटेंडेंट नदारद
मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड में रात में कोई अटेंडेंट नहीं रहता इस वजह से कुत्तों का हौसला बढ़ गया है। ये कुत्ते झुंड बनाकर आते हैं और कोई भागने की कोशिश करता है तो कई बार ये कुत्ते उन पर हमला भी बोल चुके हैं। इस वजह से इन खूंखार कुत्तों का सामना करने से हर कोई डरता है और इनसे कोई पंगा नहीं लेता। कुत्तों के काटने से रेबीज बीमारी होती है जो बेहद खतरनाक और जानलेवा है। लोगों को इसका भी डर रहता है।

सर्जिकल वार्ड में इंफेक्शन का खतरा
सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में कुत्तों के बेड पर बैठने-सोने से इंफेक्शन का खतरा हमेशा बना रहता है। इस वार्ड में अक्सर उन मरीजों को रखा जाता है जिनकी सर्जरी होनी होती है या बर्न इंजरी के मरीजों को इस वार्ड में रखा जाता है। आंकड़ों के मुताबिक इस अस्पताल में रोज कुत्तों के काटने के बाद कई मरीज आते हैं, ऐसे में अस्पताल में कुत्तों का कब्जा होना सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications