Doctors remove glass: युवक के प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून, एक्स-रे देख डॉक्टरों के उड़े होश

doctors remove glass बिहार से मेडिकल से जुड़ा एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पटना में डॉक्टर्स ने एक मरीज के पेट से करीब 5 इंच का गिलास निकाला है। पीड़ित लड़का पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास पहुंचा था। जिसके बाद जब डॉक्टर ने उसका एक्स-रे देखा तो वे हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि, किसी ने उसके प्राइवेट के जरिए गिलास डाल दिया था।

युवक के प्राइवेट पार्ट में फंसा था स्टील गिलास

युवक के प्राइवेट पार्ट में फंसा था स्टील गिलास

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले एक 22 साल के एक लड़के को कुछ दिन पहले भयानक पेट दर्द और मलद्वार से खून आने लगा की शिकायत सामने आने के बाद पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया था। मरीज़ रितेश तीन अक्तूबर को जांच करवाने आया था। एक्स-रे करवाने पर मरीज के कूल्हों की हड्डियों के बीच में गिलास फंसा मिला।

डॉक्टर्स के उड़ गए होश

डॉक्टर्स के उड़ गए होश

सर्जरी टीम का हिस्सा रहे डॉक्टर वैभव ने कहा कि, रितेश को दो हफ्ते से तकलीफ हो रही थी, पर उसे समझ में नहीं आ रहा था कि दर्द हो क्यों रहा है। पीड़ित मरीज लगातार पेट दर्द, कब्ज व ब्लीडिंग से परेशान था। उसका पेट फूलने लगा और वह घटना के बाद से शौच भी नहीं कर पाया था। इससे चिंतित होकर उसके परिवार के सदस्य उसे तीन अक्तूबर को पीएमसीएच के सर्जरी विभाग में लेकर पहुंचे।

11 डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

11 डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि, उसकी आंतों में 14 सेमी लंबा गिलास फंसा हुआ था। जिसके चलते उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। इसी कारण से उसके मलद्वार से खून आने लगा था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और सर्जरी विभाग के एचओडी प्रोफेसर आईएस ठाकुर ने 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गठित की और सर्जरी कर ऑपरेशन किया।

युवक को पता नहीं कैसे मलद्वार में घुसा गिलास

युवक को पता नहीं कैसे मलद्वार में घुसा गिलास

डॉक्टरों की टीम ने ढाई घंटे तक ऑपरेशन के बाद ग्लास को बाहर निकालने में सफल रहे। हालांकि लड़का ये बताने में असमर्थ है कि, उसके शरीर में इतना बड़ा गिलास कैसे गया। डॉक्टरों के मुताबिक, जब लड़का नशे में था तब उसके शरीर में यह स्टील का गिलास डाला गया होगा इसलिए उसे कुछ याद नहीं है। मरीज के मुताबिक किसी ने जबरदस्ती उसके शौच के रास्ते से कोई चीज डाल दी। उसने बताया कि वो नशे में था।

सर्जरी में इस तकनीक का हुआ इस्तेमाल

सर्जरी में इस तकनीक का हुआ इस्तेमाल


डॉ. वैभव शर्मा के मुताबिक पेट से साढ़े पांच इंच का स्टील का गिलास निकाले जाने के बाद अब मरीज रिकवर कर रहा है। लड़के के शरीर से गिलास को निकालने के लिए कोलोस्टॉमी की गई थी। इस सर्जरी के तहत लड़के की आंत में एक बैग फिट किया गया है। ताकि घाव ठीक हो सके। जनवरी में उसकी कोलोस्टॉमी को निकाल लिया जाएगा। मरीज को जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+