Video: Dhirendra Shastri के पोस्टर पर असामाजिक तत्वों ने पोती कालिख, लिखा 420 और चोर

Bihar की राजधानी पटना में Dhirendra Shastri के पोस्टर पर असामाजित तत्वों ने कालिख पोतकर 420 और चोर लिख दिया।

Dhirendra Shastri ke Poster Par Kalikh Poiti Likha 420 Aur Chor Samachar

Dhirendra Shastri Poster Video Viral: बिहार की राजधानी पटना में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के पहले से ही समर्थन और विरोध को लेकर पारा चढ़ा हुआ था। वहीं अब कार्यक्रम शुरू होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रह है। बाबा के पोस्टर पर कालिख पोतने और 420 चोर लिखने के बाद से फिर से मामला तूल पकड़ लिया है।

पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर लगाए गए बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर असामाजिक तत्वों ने कालिख पोती। इतना ही नहीं पोस्टर पर काले रंगे से 420 और चोर भी लिख दिया। ऐसा सिर्फ़ इनकम टैक्स के गोलंबर का पास ही नहीं, बल्कि पटना हाईकोर्ट के पास लगे पोस्टर भी किया गया है।

आपको बता दें कि बागेश्वर बाबा के बिहार में होने वाले कार्यक्रम की खबर के बाद से विरोध और समर्थन को लेकर सियासत शुरू हो गई थी। पटना के विभिन्न जगहों पर धीरेंद्र शास्त्री के लगे पोस्टर को फाड़ दिया गया था। जिस होटल में बाबा रुके थे, उसके सामने लगे पोस्टर को भी असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया था।

अब बिहार की राजधानी पटना के सबसे क्रॉउडेड चौराहे में से एक डाक बंगला चौराहा पर धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर कालिख पोती गई है। वहीं बाबा के समर्थकों का कहना है कि बाबा के पोस्टर पर कालिख पोतने से उनके हौसले को तोड़ नहीं सकते। छिप कर क्या विरोध करते हो ? आपको बता दें कि पटना से 27 KM की दूरी पर नौबतपुर के तरेत पाली बाबा का कार्यक्रम हो रहा है।

Recommended Video

    Video: Dhirendra Shastri के पोस्टर पर असामाजिक तत्वों ने पोती कालिख, लिखा 420 और चोर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+