Bageshwar Baba In Patna: ‘बाबा का दरबार’ स्थगित, धीरेंद्र शास्त्री ने अनुरोध कर कही ये बात
Divya Darbar Cancel: तरेत मठ (नौबतपुर, पटना) में सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगने वाला था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है।

Bageshwar Baba के कार्यक्रम का आज तीसरा दिन है, सोमवार को तरेत मठ में दिव्य दरबार का आयोजन होने वाला था। श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद और बढ़ती गर्मी की वजह से दरबार को स्थगित कर दिया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को मंच से खुद ही यह ऐलान किया था।
धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हुए कहा था कि ज्यादा लोग नहीं आएं, आसपास के लोगों को ही आने दें। वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीवी या मोबाइल पर ही कथा सुनें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्यार से अपने श्रद्धालुओं को पगला बुलाते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार के पागलों की वजह से मैं पगला गया हूं। इतनी ज्यादा तादाद में लोग के आने की वजह से होटल से निकलकर नौबतपुर 2 घंटे से भी ज्यादा वक्त लग रहा है। 20 मिनट के रास्तों को तय करने में दो घंटे से ज्यादा वक्त लग रहा है।.गर्मी बहुत अधिक है लोग बैठने नहीं पा रहे हैं ऐसे में दरबार लगाना मुश्किल होगा।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की तादाद बहुत है, गर्मी की वजह से लोग सही से बैठ नहीं पा रहे हैं, इसलिए दरबार लगाने में परेशानी होगी। ग़ौरतलब है कि बाबा के कार्यक्रम के दूसरे दिन भीड़ बढ़ने की वजह से इंतज़ाम कम पड़ने लगे, गर्मी बढ़ने की वजह से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग बेहोश हो गए थे। इस वजह से आज लगने वाला दिव्य दरबार रद्द कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications