2025 में CM का चेहरा कौन! ललन सिंह के बयान पर मचा बवाल, क्या नाराज हो गए तेजस्वी?
जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान के बाद बिहार के डिप्टी सीएम नाराज नजर आ रहे हैं। क्योंकि किसान कार्यक्रम में तेजस्वी यादव करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे, ऐसे में इतने देर तक खाली कुर्सी ने कई सवाल खड़ कर दिए।

Bihar News: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहले आरजेडी और जेडीयू के अंदर नेताओं की बायनबाजी सामने आई। अब हाल ही में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के बयान के बाद आरजेडी नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नाराज दिखाई दे रहे हैं। ऐसा इसलिए कि ललन सिंह के बयान के बाद सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में काफी देर तक तेजस्वी यादव की कुर्सी खाली रही, जिसके बाद अटकलों की बाजार गर्म हो गया।
ढाई घंटे लेट पहुंचे तेजस्वी यादव
बिहार की राजनीति में बस एक सवाल जो घूम रहा है, वो यह है कि क्या महागठबंधन में सबकुछ ठीक है? क्योंकि मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का काफी देर तक नहीं पहुंचे। पटना के टाउन हॉल में आयोजित किसान समागम में तेजस्वी यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन तेजस्वी यहां करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे। जिससे पहले नीतीश कुमार से पास लगी उनकी कुर्सी खाली रही। ऐसे में खाली कुर्सी से तेजस्वी यादव की नाराजगी की अटकलें तेज हो गईं।
ललन सिंह के बयान से गर्माई सियासत
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के दिए गए बयान से बिहार की राजनाति गर्मा गई है। हुआ यूं कि सोमवार को ललन सिंह ने सीएम के सवाल पर कहा था कि हमने कब कह दिया कि तेजस्वी यादव अगले मुख्यमंत्री होंगे। 2025 के चुनावों में सीएम चेहरे के बारे में अपनी पार्टी का रुख साफ करने के लिए पूछे जाने पर ललन ने यह कहकर सीधा जवाब देने से बचने की कोशिश की, "2025 आने पर हम मुद्दों पर बात करेंगे। अभी 2024 के चुनावों के बारे में बात करें।"












Click it and Unblock the Notifications