क्या बिहार में पहले से रेड का प्लान था ?, BJP पर विपक्षी दलों ने साधा निशाना, जानिए मामला
सीबीआई की छापेमारी पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सेक्टर 71 में व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन, मॉल और उसके शेयर जो मेरे बताए जा रहे हैं, वह कंपनी 2021 में बनी थी।
पटना, 25 अगस्त 2022। बिहार में राजद के नेताओं के ठिकानों पर फ्लोर टेस्ट (बुधवार) के दिन सीबीआई की छापेमारी से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी के बाद से राजद ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वहीं सियासी गलियारों में यह चर्चा भी तेज़ है कि बिहार में सीबीआई की छापेमारी का प्लान पहले से ही तय था। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जानबूझकर फ्लोर टेस्ट के दिन ही छापेमारी करवाई ताकि महागठबंधन सरकार के लोग परेशान हों। इन पूरे मामले में सियासी जानकारों का कहना है कि भाजपा इस तरह सियासी पॉवर दिखाते हुए बिहार में अपना जनाधार खो देगी।

क्या कहते हैं सियासी जानकार
सियासी जानकारों ने बताया कि एक समय था जब कांग्रेस का वर्चस्व था, बिहार के लोग भी कांग्रेस के पक्ष में थे लेकिन धीरे-धीरे कांग्रेस का अस्तित्व ही खतरे में पड़ने लगा। अब नतीजा यह है कि बिहार में कांग्रेस बहुत ही मुश्किल से सीट निकाल पाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बिहार के लोग राष्ट्रीय पार्टी के मुकाबले में क्षेत्रीय पार्टी को ज़्यादा तरजीह देते हैं। बिहार में भाजपा के पास के क्षेत्रीय चेहरा नहीं है, इसके साथ ही भाजपा सियासी पॉवर का उपयोग कर जोड़-तोड़ की सियासत कर रही है जो कि जनता भी भली भांती समझ रही है। इस तरह की सियासी चाल चलने से भाजपा अपने ही जनाधार को खत्म कर रही है।

'CBI और ED भाजपा नेताओं की जांच क्यों नहीं करती'
सीबीआई की छापेमारी पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सेक्टर 71 में व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन, मॉल और उसके शेयर जो मेरे बताए जा रहे हैं, वह कंपनी 2021 में बनी थी। इसमें हरियाणा के 2 निदेशक हैं, कंपनी के सभी शेयर उनके पास हैं। मेरा मॉल या कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग, सीबीआई और ईडी भाजपा के जमाई हैं। भाजपा नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी जांच क्यों नहीं करती। आपको बता दें कि बिहार में बुधवार को फ्लोर टेस्ट से दिन राजद के छह नेताओं के ठिकानों पर सीबीआइ की रेड पड़ी थी। जिसके बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

राजद नेता शक्ति सिंह ने किया था ट्वीट
राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेताओं को मंगलवार की रात में ही जानकारी मिल गई थी कि सीबीआई की टीम बुधवार को छापेमारी कर सकती है। आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस बाबत मंगलवार की रात में ट्वीट किया था जो अब काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि बौखलाई हुई भाजपा के सहयोगी सीबीआइ, आइटी और ईडी की टीम बिहार में अतिशीघ्र छापेमारी की तैयारी कर रही है। पटना में जमावड़ा शुरू हो चुका है। कल का दिन महत्वपूर्ण है। ग़ौरतलब है कि मंगलवार की रात राजद की बैठक में भी छापेमारी की चर्चा हुई थी।
ये भी पढ़ें: बिहार: विदेश में करने जा रहे हैं नौकरी तो हो जाएं सावधान, आपको भी ठग बना सकता है शिकार
-
पटना के गांधी मैदान में ईद मिलन में पहली बार नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, बेटे निशांत ने निभाई जिम्मेदारी, Video -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications