Bihar Politics: लोकतंत्र ख़तरे में है, विधायकों और सांसदों की ख़रीद बिक्री हो रही है- मुकेश सहनी

Mukesh Sahani News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद लोकसभा चुनाव के भी समीकरण बदले हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं पक्ष विपक्ष के नेता अपनी सियासी पकड़ मज़बूत करने में जुट गए हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए खूबी और ख़ामी पर भी चर्चा तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में VIP (विकासशील इंसान पार्टी) के संरक्षक मुकेश सहनी ने भी बेबाकी से अपनी बात रखी है।

मुकेश सहनी ने कहा कि देश में अभी लोकतंत्र ख़तरे में है। वह लोग (विधायक और सांसद) नहीं जाते हैं, जो लेकर जाते हैं वह भी गुनहगार हैं। एक आदमी गोली मारता है, और एक आदमी गोली मारने का ऑर्डर देता है। तो गुनहगार एक नहीं दोनों हैं। देश में कुछ इसी तरह के हालात पैदा हो गए हैं।

Mukesh Sahani News:

देश में अभी बाज़ारीकरण हो रहा है,विधायकों और सांसदों की ख़रीद बिक्री हो रही है। कांग्रेस जैसी डेढ़ सौल साल पुरानी पार्टी अपने विधायकों को जमा कर के हैदराबाद पहुंचा रही है। उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा है लेकिन क्या करे दुश्मन सौ दो सौ करोड़ रुपया दे देता है, तो कोई क्यो नहीं बिकेगा।

Recommended Video

    Bihar Politics: लोकतंत्र ख़तरे में है, विधायकों और सांसदों की ख़रीद बिक्री हो रही है- मुकेश सहनी

    महाराष्ट्र में शिवसेना इतनी बड़ी पार्टी है, विचार की पार्टी है, वहां के जो सीएम बने शिंदे कभी रिक्शा चलाते थे। ठाकरे साहब ने उन्हें मौक़ा दिया, विधायक बनया, मत्री बनाया। लेकिन वह लोभ लालाच में ED के डर से वह भाजपा के साथ चले गए।

    हिंदुस्तान में अभी लोकतंत्र ख़तरे में है, इसे बचाने के लिए हम सभी लोगों को कोशिश करनी चाहिए। निश्चित तौर पर जो विधायक ऐसा करते हैं, या जो लोग ऐसा करेंगे उनकी उम्र ज़्यादा नहीं होगी। जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्होंने जनता के मतों का अपमान किया है। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+