Bihar: 'है ना मोदी-नीतीश का जादू?' , दीपक प्रकाश के मंत्री बनने पर तेजप्रताप यादव ने ली चुटकी
Deepak Prakash minister: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के बिहार सरकार में मंत्री बनने पर राज्य की राजनीति में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बिना चुनाव लड़े मंत्री पद की शपथ लेने के इस फैसले को लेकर जनशक्ति जनता दल (JJD) के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने तंज कसा है।
तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इस नियुक्ति की तुलना एक 'जादू' से की है। उन्होंने एक पुराने राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से वंशवाद और सत्ता की समीकरणबाजी पर निशाना साधा है।

तेजप्रताप यादव का तंज
तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर तंज कसते हुए लिखा कि, 'सासाराम में जमानत जब्त कराने वाले निर्दलीय प्रत्याशी रामनारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट बने दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े नीतीश सरकार में मंत्री बन गए। है ना मोदी-नीतीश का जादू?'
सासाराम कनेक्शन: काउंटिंग एजेंट से मंत्री तक
दीपक प्रकाश का सासाराम से जुड़ाव विवाद का मुख्य कारण बना हुआ है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, दीपक प्रकाश ने सासाराम में रामनारायण पासवान नामक निर्दलीय उम्मीदवार के लिए काउंटिंग एजेंट के रूप में काम किया था। पासवान को इस चुनाव में मात्र 327 वोट मिले थे, जिससे उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
संयोग से, दीपक प्रकाश की मां और उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी, स्नेहलता कुशवाहा, उसी सासाराम सीट से NDA की तरफ से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। इस विरोधाभासी पृष्ठभूमि के बावजूद, दीपक प्रकाश को मंत्री पद मिलना, सत्ताधारी गठबंधन के आंतरिक फैसलों पर सवाल खड़े करता है।
ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha Net Worth: कितने अमीर हैं उपेंद्र कुशवाहा, बेटे को बिना चुनाव लड़े ही बनवा दिया मंत्री
4 विधायक के बावजूद बेटे को बनाया मंत्री
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने NDA गठबंधन में अपनी पहली ही दस्तक के साथ जबरदस्त राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया है। पार्टी को मिली 6 सीटों में से उसने 4 पर जीत हासिल कर अपनी प्रासंगिकता सिद्ध की। इस जीत के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
खुद राज्यसभा सांसद होने के बावजूद, कुशवाहा ने अपने कोटे से अपने बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री बनवा दिया, जबकि उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा पहले से ही विधायक हैं। RLM के चार विधायक जीतने के बावजूद, दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़े मंत्री बनाना, पार्टी के भीतर परिवारवाद और आंतरिक नियंत्रण को मजबूत करने का स्पष्ट संकेत देता है, जो बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढे़ं: Love Story: नीतीश कैबिनेट में जैकपॉट वाले Deepak Prakash की पत्नी कौन? खूबसूरती में ऐश्वर्या भी फेल!












Click it and Unblock the Notifications