Upendra Kushwaha Net Worth: कितने अमीर हैं उपेंद्र कुशवाहा, बेटे को बिना चुनाव लड़े ही बनवा दिया मंत्री

Upendra Kushwaha Net Worth: नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ली। बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रियों ने शपथ ले ली है। गुरुवार को गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास, हम (HAM) और आरएलएम के मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह मे एक युवा चेहरे ने सबका ध्‍यान खींचा।

ये चेहरा राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश का था। जो ना ही बिहार चुनाव लड़े और ना ही चुनाव जीते लेकिन नीतीश सरकार में रालोमो के कोटे से मंत्री बन गए हैं। दीपक की मां यानी कुशवाहा की पत्‍नी कसासाराम की नवनिर्वाचित विधायक स्नेहलता हैं। आइए जानते हैं कितने अमीर हैं उपेंद्र कुशवाहा और क्‍यों अपने बेटे को उन्‍होंन बनवाया मंत्री?

Upendra Kushwaha Net Worth

कुशवाहा ने बेटे को क्‍यों बनवाया मंत्री?

दरसअल, उपेंद्र कुशवाहा अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे दीपक प्रकाश को सौंपना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पार्टी के बाकी विजयी विधायकों को दरकिनार करके अपनी पार्टी के कोटे से बिहार सरकार में अपने 37 वर्षीय बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया है।

कौन हैं उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा के परिवार की बिहार की राजनीतिक और कुशवाहा समाज में गहरी पैठ है। इनके पिता स्वर्गीय मुनेश्वर सिंह एक प्रसिद्ध समाजसेवी और व्यवसायी थे, जिन्होंने जंदाहा के अरनिया स्थित समता कॉलेज की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी, उनके सम्मान में कॉलेज का नाम मुनेश्वर सिंह मुनेश्वरी समता महाविद्यालय रखा गया।

उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक करियर

  • उपेंद्र कुशवाहा राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ समता कॉलेज, जंदाहा में प्रोफेसर भी रहे और 2024 में सेवानिवृत्त हुए।
  • समता पार्टी से राजनीतिक करियर की शुरूआत 2000 में जंदाहा विधानसभा चुनाव से की और विधायक चुने गए।
  • 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे और राज्यसभा सांसद और विधान पार्षद के रूप में भी कार्य किया।
  • 2014 में वे काराकाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होकर केंद्र सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री बने। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद हैं।

कितने अमीर हैं उपेंद्र कुशवाहा?

चुनावी हलफनामे के अनुसार, उपेंद्र कुशवाहा करोड़पति हैं। उपेंद्र कुशवाहा के पास लगभग ₹1.75 करोड़ की चल संपत्ति है, और उनकी अचल संपत्ति भी है।

कुशवाहा के पास ₹2 लाख नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी स्नेह लता के पास करीब ₹2.5 लाख हैं। कुशवाहा अपनी पत्नी स्नेह लता के साथ मिलकर तीन कारों के मालिक हैं।उनके बैंक खातों में ₹28 लाख जमा हैं, और उनकी पत्नी के खाते में ₹9 लाख से अधिक हैं।

उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ दर्ज हैं 7 मामले

हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा पर ₹12 लाख से अधिक का बैंक कर्ज भी है। इसके अलावा उन पर कुल सात मामले दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+