Bihar Chunav: राहुल गांधी ने माउंटेन मैन के बेटे के साथ किया 'धोखा'! भागीरथ मांझी ने क्यों कहा 'सबने ठगा'
Bhagirath Manjhi Congress Ticket: माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर गहरा झटका लगा है। इस साल जून में राहुल गांधी ने उनके घर जाकर मुलाकात की थी, जिसके बाद परिवार को बाराचट्टी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनने की पूरी उम्मीद थी। टिकट कटने से निराश भागीरथ मांझी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आश्वासन देने के बावजूद "सबने ठगने का काम किया।"
उनके दामाद मिथुन मांझी ने भी राजनीतिक दलों पर केवल वोट के लिए 'महादलितों' को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। परिवार ने अब कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी से, भागीरथ मांझी को एमएलसी बनाकर दशरथ मांझी को सच्ची श्रद्धांजलि देने की मांग की है।

भागीरथ मांझी ने क्या कहा?
दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी को बाराचट्टी सीट से कांग्रेस का टिकट न मिलने पर गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में उन्हें टिकट मिलने का भरोसा दिलाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पटना में राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान टिकट पर बात हुई थी और राहुल गांधी ने उनसे चुनाव लड़ने के बारे में पूछा भी था। भागीरथ मांझी ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे 4 दिन दिल्ली में रहे, सारे कागजात जमा किए, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला और सबने ठगने का काम किया।
ये भी पढे़ं: Bihar Chunav: NDA या महागठबंधन—बिहार में किस पार्टी में ज्यादा 'परिवारवाद’? किन-किन घरानों को मिला चुनावी टिकट
परिवार ने कांग्रेस पर लगाया 'ठगने' का आरोप
भागीरथ मांझी के दामाद मिथुन मांझी ने राजनीतिक दलों और नेताओं के इरादों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल और नेता केवल चुनाव के समय महादलितों को याद करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महादलित परिवार के लोग धरना-प्रदर्शन से लेकर राजनीतिक दलों का झोला-झंडा तक ढोते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए किया जाता है। परिवार की नाराजगी इस बात को लेकर है कि महादलितों का उपयोग होने के बावजूद उन्हें उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता।
राहुल गांधी से एमएलसी बनाने की बड़ी मांग
टिकट न मिलने के बाद अब भागीरथ मांझी के परिवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से एक बड़ी मांग की है। दामाद मिथुन मांझी ने आग्रह किया है कि अगर विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला है, तो राहुल गांधी कम से कम भागीरथ मांझी को एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) बनाकर दशरथ मांझी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। परिवार का मानना है कि यह उनके द्वारा किए गए योगदान और वादों को पूरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: कौन हैं PK के 3 उम्मीदवार? जिन्हें डराकर नॉमिनेशन वापस करवाने का भाजपा पर लगा है आरोप
भागीरथ मांझी के घर गए थे राहुल गांधी
खबर के अनुसार, जून 2025 में राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के घर जाकर परिवार से मुलाकात की थी और उस समय भागीरथ मांझी को टिकट देने का कथित तौर पर वादा किया था। हालांकि, टिकट के लिए दिल्ली पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि सीट शेयरिंग में बाराचट्टी सुरक्षित विधानसभा सीट आरजेडी के खाते में चली गई है। भागीरथ मांझी को 4 दिनों तक दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में रहने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिला और राहुल गांधी से भी उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। यह सीट बंटवारे को टिकट न मिलने का मुख्य कारण बताया गया है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: NDA की अगर फिर सरकार बनी तो 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी, नीतीश कुमार ने किया बड़ा वादा












Click it and Unblock the Notifications