Bihar Elections 2025: कौन हैं PK के 3 उम्‍मीदवार? जिन्‍हें डराकर नॉमिनेशन वापस करवाने का भाजपा पर लगा है आरोप

Bihar Elections 2025 : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा बीजेपी बिहार चुनाव में हार के डर से जन सुराज के उम्मीदवारों को डरा-धमकाकर या फुसलाकर चुनाव मैदान से हटने या नामांकन न करने के लिए मजबूर कर रही है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बीजेपी महागठबंधन का डर दिखाकर वोट मांग रही है, जबकि उसका असली डर जन सुराज जैसे ईमानदार विकल्प से है।

किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तस्वीरें दिखाते हुए ये आरोप लगाए। उनके अनुसार, जन सुराज के तीन घोषित उम्मीदवारों को दबाव में आकर या तो नामांकन दाखिल नहीं करने दिया गया, या उन्हें अपना नामांकन वापस लेना पड़ा। जानिए कौन हैं वो तीन उम्‍मीदवार, जिनको लेकर पीके ने लगाया है आरोप?

Prashant Kishore

प्रशांत किशोर ने जिन तीन उम्‍मीदवारों को डरा-धमकाकर नामांकन से रोकने का आरोप लगाया है वो तीनों ही उम्‍मीदवार अपने-अपने क्षेत्र के प्रभावशाली लोग हैं। प्रशांत किशोर के अनुसार ये तीनों ही उम्‍मीदवार चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान पहुंचने वाले थे जिस कारण भाजपा ने उन्‍हें रोका। प्रशांत ने आरोप लगाया कि नॉमिनेशन के दौरान भाजपा ने इनसे संपर्क किया और उन्‍हें डरा धमका कर नामांकन से पीछे हटने के लिए मजबूर किया। पीके ने आरोप लगाया कि जनसुराज द्वारा इन्‍हें उम्‍मीदवार घोषित किए जाने के बाद ये उम्‍मीदवार फोन नहीं उठा रहे थे और बाद में अपनी उम्‍मीदवारी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

कौन हैं वो तीन उम्‍मीदवार?

दानापुर से व्यवसायी अखिलेश कुमार

जन सुराज ने दानापुर से व्यवसायी अखिलेश कुमार उर्फ़ मुटूर शाह को टिकट दिया था। प्रशांत किशोर ने एक तस्वीर पेश की, जिसमें उनके उम्मीदवार अखिलेश उर्फ मुटुर शाह, गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठे दिख रहे थे। प्रशांत ने आरोप लगाया कि नामांकन के दौरान अखिलेश को जबरन बैठाए रखा गया और नामांकन करने नहीं दिया गया।

गोपालगंज से डॉ शशि शेखर

पीके की पार्टी के तीसरे उम्‍मीदवार मशहूर डॉक्‍टर शशि शेखर सिन्‍हा हैं। इन्‍हें पीके ने गोपालगंज सीट से उम्‍मीदवार बनाया था। डॉक्‍टर शशि शेखरपूर्व विधायक रघुनाथ पांडे के दामाद है और इनका इस विधानसभा सीट पर बड़ा नाम है। जिनके लिए प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि डॉ शशि शेखर को भाजपा ने डराया-धमकाया गया ओर उन्‍हें उम्‍मीदवारी वापस लेने के लिए मजूबर किया गया।

ब्रहृापुर से डॉ सत्‍य प्रकाश तिवारी

ब्रह्पुर से पीके ने डॉ सत्‍य प्रकाश तिवारी को टिकट दिया था। जिन्‍होंने नामांकन किया उसके बाद नामांकन वापस ले लिया। पीके ने सत्‍य प्रकाश के साथ भाजपा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान की तस्‍वीर साझा कर आरोप लगाया कि उन्‍हें नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया।

प्रशांत ने दी चुनौती- जितने उम्‍मीदवार खरीदने हैं खरीद लो...

प्रशांत किशोर ने कहा, "चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही बीजेपी की घबराहट साफ दिखने लगी है। हमारे उम्मीदवारों को या तो घरों में बंद कर दिया गया या डराया गया। उन्‍होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी तब तक पीछे नहीं हटेगी, जब तक वह बीजेपी या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हरा नहीं देती। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "जितने उम्मीदवार खरीदने हैं, खरीद लो; जितनों को धमका सकते हो, धमका लो; जितनों को घर में बंद करना है, कर लो, लेकिन जन सुराज पीछे नहीं हटेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+