दरभंगाः बाढ़ से घिरे गांव में सांप काटने से गर्भवती महिला की मौत, नाव की नहीं है सुविधा
दरभंगा। एक तरफ जिले में बाढ़ से हालात बेकाबू हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक लापरवाही लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा रही है। कमतौल थाना क्षेत्र के बाढ़ के पानी से घिरे मधपुर नवकी पोखर टोल में सांप काटने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। नाव नहीं होने की वजह से महिला को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया जा सका जिसके कारण कुछ ही घंटों में उसने दम तोड़ दिया।

लोगों ने सांप को मछली पकड़नेवाले जाल में घंटों पकड़ कर रखा। बाढ़ के पानी में ही खतरनाक ढंग से पार करते हुए महिला को दाह-संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में सरकार, प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है। स्थानीय दिनेश सहनी ने बताया कि शंकर सहनी की गर्भवती पत्नी को सांप ने काट लिया।
उनका गांव चारों तरफ से बाढ़ से घिरा हुआ है। यहां एक भी नाव नहीं है। इसकी वजह से उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया जा सका और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सांप को जिंदा पकड़ कर घंटों रखा गया। उन्होंने कहा कि अगर गांव में नाव होती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।
Recommended Video
उन्होंने गांव में नाव उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, स्थानीय विनोद सहनी ने कहा कि बाढ़ के कारण उनके गांव में भारी परेशानी है। सभी रास्ते डूबे हुए हैं। इसकी वजह से काफी दिक्कत हो रही है। न तो मुखिया और न ही कोई सरकारी अधिकारी पूछने आते हैं। सर्पदंष से एक महिला की मौत हो गई लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। उन्होंने प्रशासन से नाव की व्यवस्था करने की मांग की।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications