दरभंगाः 10 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में अलंकार ज्वेलर्स में बीते बुधवार को दिनदहाड़े करीब 10 करोड़ के गहने और कैश की लूट के मामले में 2 दिन बाद भी दरभंगा पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले में पुलिस की उपलब्धि बस इतनी है कि उसने 8 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान एनएच 57 पर सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन में लावारिस हालत में पड़ी दो बाइक जब्त की गई हैं।

darbhanga police caught eight people for investigation in case of 10 crore theft

दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने मौके पर पहुंच कर दोनों बाइक की जांच की। आशंका जताई जा रही है कि ये बाइक लूट कांड में इस्तेमाल की गई होगी। दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने कहा कि इस घटना में दूसरे जिलों के आपराधिक गिरोह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस घटना की लाइजनिंग करने के शक में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है। एसएसपी ने कहा कि दरभंगा पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं, जो बिहार के दूसरे जिलों में छापेमारी करने गई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पटना से आई सीआईडी और एसटीएफ की टीम भी कर रही है।

एसएसपी ने कहा कि इस वारदात की जांच की प्रगति के मामले में मीडिया को अभी ज्यादा कुछ बताना सही नहीं होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि बुधवार को सुबह करीब 10:30 बजे बड़ा बाजार के अलंकार ज्वेलर्स में 7-8 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने धावा बोल कर लूटपाट की और लूटे गए गहनों का बैग उठा कर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+