Darbhanga में Muharram जुलूस के दौरान जबरदस्त हंगामा, हाई वॉल्टेज तार की चपेट में आकर 50 झुलसे, एक की मौत
Darbhanga Muharram procession accident: दरभंगा में शनिवार को मुहर्रम के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है। हाई वॉल्टेज तार की चपेट में आने की वजह से 50 लोग घायल हो गए हैं और एक की मौत हो गई है। डीएम कौशल कुमार ने इस हादसे की पुष्टि की है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की सुपरिटेंडेंट डॉक्टर शीला कुमारी ने बताया कि दरभंगा काकोढ़ा गांव के मुहर्रम के चौकी मिलान के दौरान हाई वॉल्टेज तार की चपेट में आने की वजह से हादसा हुआ था। इसमें तीन दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल लाया गया है। एक शख्स की मौत हो गई है। जब अस्पताल लाया गया था, तो उसकी मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाई वॉल्टेज तार की चपेट में आने की वजह से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तीन गांव के लोग तारडीह प्रखंड के काकोढ़ा गांव में जमा हुए थे। चौकी मिलान कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ है। हर साल मुहर्रम के समय बिजली काट दी जाती थी, लेकिन इस बार नहीं काटी गई। प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Begusarai News: मुहर्रम को लेकर रिफाइनरी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
Darbhanga में मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल
दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान काफी बवाल हुआ है। कई जगह पर पथराव भी किया गया था। दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी और हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों गुट एक ही समुदाय के थे, लेकिन पुरानी रंजिश की वजह से हंगामा हो गया। बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। इस घटना में पुलिस की एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुहर्रम जुलूस के दौरान बिहार के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट घटनाएं हुई हैं।
मुहर्रम जुलूस के दौरान बिहार में कई जगह पर सांप्रदायिक तनाव
मुहर्रम के अवसर पर लखीसराय और मुजफ्फरपुर में भी सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं भी हुई हैं। लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों नें बजरंगबली के ध्वज को मोड़ने की हरकत की थी। इसके बाद दो समुदाय के बीच झड़प हो गई। तेतरहाट थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान तनाव की घटना हुई थी।
यह भी पढ़ें: Muharram 2025: मुहर्रम की छुट्टी कब है - 6 या 7 जुलाई? क्या इस दिन स्कूल, बैंक खुले रहेंगे?












Click it and Unblock the Notifications