Muharram 2025: मुहर्रम की छुट्टी कब है - 6 या 7 जुलाई? क्या इस दिन स्कूल, बैंक खुले रहेंगे?
Muharram 2025: इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना, मुहर्रम, 27 जून, शुक्रवार से शुरू हो गया था। हिजरी कैलेंडर में रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाने वाला यह महीना हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है, आज पूरे देश में अशुरा मनाया जा रहा है।
Gazetted Holidays की सूची के अनुसार, मुहर्रम का शुभ दिन 6 जुलाई को है इसलिए इस दिन सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक और कार्यालय बंद हैं।

हालांकि आज संयोग से रविवार भी है इसलिए पूरे देश में आज स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद हैं लेकिन कुछ जगहों पर मुहर्रम की छुट्टी 7 जुलाई को भी है, हालांकि ये स्थानीय मापदंडों के आधार पर है।
Muharram का महत्व
मुहर्रम चार पवित्र महीनों में से एक है, जिनमें युद्ध और हिंसा निषिद्ध मानी गई है। इस महीने में अल्लाह की इबादत, रोजा रखना, दुआ करना और नेक कार्यों को विशेष महत्व दिया जाता है। सुन्नी मुसलमान इस महीने में विशेष इबादत करते हैं, वहीं शिया समुदाय इसे मातम और शोक के रूप में मनाता है।
'दसवीं मुहर्रम' को यौम-ए-आशूरा कहा जाता है (Muharram)
मुहर्रम के 10वें दिन यानी 'दसवीं मुहर्रम' को यौम-ए-आशूरा कहा जाता है। इस दिन 680 ईस्वी में करबला (वर्तमान इराक) की धरती पर हजरत अली के पुत्र और पैगंबर मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ते हुए अपने 72 साथियों सहित शहादत दी थी।
सुन्नी मुसलमान इस दिन रोजा रखते हैं (Muharram)
सुन्नी मुसलमान इस दिन रोजा रखते हैं, क्योंकि माना जाता है कि इसी दिन पैगंबर मूसा को फिरौन के अत्याचार से मुक्ति मिली थी। इस दिन दुआ, नमाज और कुरान की तिलावत का विशेष महत्व है। यह आत्मसंयम और आत्मशुद्धि का पर्व भी माना जाता है।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications