बिहार: दरभंगा में बड़ा हादसा, कमला नदी में नाव पलटी, पांच लोग डूबे

Bihar Darbhanga Boat Accident: बिहार के दरभंगा में बुधवार (6 सितंबर) शाम को बड़ा हादसा हो गया। दरभंगा की कमला नदी में नाव पलटने से पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चियां शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को कमला नदी में सावारियों को लेकर जा रही नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गईं। दुर्घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ। हादसे में जहां 5 लोगों की जान चली गई, वहीं 8 को सुरक्षित बचा लिया गया।

Bihar Darbhanga

नाव में सवार थे 13 लोग

बताया जा रहा है कि नाव में कुल 13 लोग सवार थे। हादसा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत पंचायत झाझरा और गढेहपूरा के बीच शाहपुर चौर में हुआ है। नाव पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई, लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

सीएम नीतीश ने जताया दुख

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है। इधर, नाव हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

ऐसे पलटी नाव, फिर मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक गढ़पुरा गांव के कुछ लोग कमला नदी में अपने खुद की नाव से झाझरा बाजार से खरीदारी कर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इस बीच तेज आंधी की वजह से शाहपुर चौर के पास नाव असंतुलित होकर पलट गई। कुछ लोग तैरकर नदी से बाहर निकल आए, जबकि दो महिला और तीन बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान जगतरणी देवी (55), पुलपरी देवी (60), सोनाली कुमारी (13), कल्पना कुमारी (12) और सोनिया कुमारी (11) के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+