Darbhanga Airport से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए बुरी ख़बर, इस तारीख़ तक फ्लाइट रद्द

Darbhanga Airport News Update In Hindi: बिहार के दरभंगा ज़िले से हवाई सेवा शुरू होने के बाद लोगों की मुश्किलें काफी हद तक कम हुईं थी। लेकिन एक बार फिर हवाई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाई सेवा16 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेगी। वहीं पहले से बुकिंग कराने वाले मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विमानन कपंनी की तरफ से साफ कर दिया गया है कि इस रूट (दरभंगा-मुम्बई) रूट पर 16 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक फ्लाइट उपलब्ध नहीं रहेगी। ग़ौरतलब है कि कई मुसाफिरों ने 16 जुलाई के सफर का टिकट लिया था। फ्लाइट रद्द होने के बाद से ही यात्री अलटरनेट ऑप्शन की तलाश में जुट गए। वहीं ज्यादातर मुसाफिरों ने मुम्बई जाने के लिए पटना एयरपोर्ट से टिकट का विकल्प देने की मांग कर रहे हैं।

darbhanga

आपको बता दें कि इससे पहले दरभंगा-बेंगलुरु की फ्लाइट कई दिनों तक रद्द हुई थी, जिसके बाद मुसाफिरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अब बैंगलुरु रूट की फ्लाइट चावू होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं मुंबई जाने वाले यात्रियों ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से एक दिन में एक ही फ़्लाइट थी, कई दिनों तक रद्द कर दिए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी। बेंगलुरु की फ्लाइट दोबारा शुरू होने से यात्रियों ने चैन की सांस ली है।

16 जुलाई से मुंबई के लिए फ्लाइट रद्द करने की जानकारी मिलने पर कई यात्रियों ने कहा कि इस रूट पर रोज एक ही फ्लाइट है। उसे भी रद्द कर दिया गया है। हमेशा इस एयरपोर्ट पर इस तरह का ड्रामा होता रहता है। ट्रेन में टिकट नहीं है, फ्लाइट रद्द है, काम में काफी नुकसान हो रहा है।यात्रियों ने कहा कि अगर सुविधा देनी ही नहीं होती है तो सेवा की शुरुआत क्यों करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+