Cyber Scam: 'साइबर मंत्र', साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा मुहिम की शुरुआत, SP सुशील कुमार ने दिए टिप्स

Cyber Scam: देश भर में साइबर अपराधी विभिन्न तरह से ठगी कर लोगों को शिकार बना रहे हैं। इसी के मद्देनज़र साइबर अपराध से बचने के लिए ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ ने जागरुक करने के लिए "लेट्स टॉक" आपेन डिस्कशन रखा। इसमें साइबर...

Cyber Scam: देश भर में साइबर अपराधी विभिन्न तरह से ठगी कर लोगों को शिकार बना रहे हैं। इसी के मद्देनज़र साइबर अपराध से बचने के लिए 'टीचर्स ऑफ बिहार' ने जागरुक करने के लिए "लेट्स टॉक" आपेन डिस्कशन रखा। इसमें साइबर क्राइम एवं आर्थिक अपराध इकाई बिहार के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शामिल हुए। उन्होंने साइबार अपराध पर कैसे लगाम लागाया जाये और किस तरह से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इन सब मुद्दों पर जानकारी दी।

साइबर अपराध से निपटने के लिए जागरुकता अभियान

साइबर अपराध से निपटने के लिए जागरुकता अभियान

गृह मंत्रालय एवं स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय की तरफ से दिए गए पत्र के मद्देनज़र समन्वित और व्यापक तरीके से साइबर अपराधों से निपटने के लिए "भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (l4C)" योजना को लागू कर रहा है। इसको लेकर स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए साइबर जागरूकता दिवस 6 अक्टूबर से हर महीने के पहले बुधवार को सभी स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मनाया जाना तय किया गया है। सीआईईटी और एनसीईआरटी ने भी छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित करने पर ज़ोर दिया है।

साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा मुहिम की शुरुआत

साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा मुहिम की शुरुआत

साइबर सुरक्षा के मद्देनज़र एससीईआरटी पटना के द्वारा सभी जिलों को इससे संबंधित पत्र प्रेषित किया गया है। इसके अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई है। इसी के मद्देनज़र बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार ने साइबर जागरूकता अभियान के रूप में 'साइबर मंत्र'- साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा नाम से मुहिम की शुरुआत की है। इसी क्रम में शनिवार को साइबर सुरक्षा और जागरूकता विषय पर टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा आयोजित "लेट्स टॉक" में साइबर क्राइम एवं आर्थिक अपराध इकाई बिहार के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने दिए जवाब

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने दिए जवाब

"लेट्स टॉक" को मॉडरेट करते हुए भागलपुर जिले की शिक्षक नम्रता मिश्रा ने मुख्य अतिथि से साइबर सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे जिसका बारी-बारी से उन्होंने उचित जवाब दिया। साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि साइबर सुरक्षा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग है। यह सिर्फ जानकारी महफूज़ रखने के बारे में ही नहीं है बल्कि उस जानकारी के लिए जिम्मेदार होने, ऑनलाइन अन्य लोगों का सम्मान करने और अच्छे नेटिकेट (इंटरनेट शिष्टाचार) का व्यवहार करने के बारे में भी है।

'साइबर अपराध पर लगा सकते हैं लगाम'

'साइबर अपराध पर लगा सकते हैं लगाम'

सुशील कुमार ने कहा कि भारत इंटरनेट का तीसरा सबसे बड़ा उपयोग कर्ता है। मौजूदा वक्त में इंटरनेट हमारे दिनचर्या का एक अहम हिससा बन गया है। इससे हमारी रोजाना की जिंदगी की ज्यादातर चीज़े प्रभावित हो रही हैं। इसलिए इंटरनेट का समुचित इस्तेमाल करना उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही ज़रूरी है। साइबर अपराध रोकने के लिए साइबर सुरक्षा की जानकारी अगर हो तो हम साइबर अपराध की रोकथाम कर सकते हैं। उन्होंने साइबर अपराध की रोकथाम से के सवालो पर बताया कि हमें मुफ्त में उपलब्ध सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने से सावधान रहना चाहिए। हमें संवेदनशील आंकड़ों या सूचनाओं को शेयर करते वक्त हमेशा सुरक्षित वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर किसी भी इंसान से बातचीत करते वक्त उसकी प्रामाणिकता की जांच करना चाहिए। अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरणी कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

लुभावने ईमेल स्कैम से बचना चाहिए

लुभावने ईमेल स्कैम से बचना चाहिए

सुशील कुमार ने कहा कि हमें लुभावने ईमेल स्कैम से बचना चाहिए। स्पैम संदेशों में उपलब्ध लिंक को नहीं खोलना चाहिए। किसी अज्ञात स्रोत से मिले ईमेल में अटैच ऐप्प डाउनलोड नहीं करना चाहिए। किसी भी खास बातों के लिए या फिर लेनदेन के लिए सार्वजनिक कंप्यूटर और नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अपने मोबाइल डिवाइस में मीडिया फ़ाइलों के ऑटोमैटिक डाउनलोड को इनएक्टिव रखना चाहिए। अपने कंप्यूटर में किसी भई अजांन व्यक्ति का यूएसबी डिवाइस नहीं लगाना चाहिए। अपना कंप्यूटर छोड़ने से पहले लॉगआउट करना चाहिए। अपने मोबाइल उपकरणों को कभी भी अंजान इंसान को नहीं देना चाहिए। एक मजबूत पासवर्ड के साथ अपने कंप्यूटर और नेटवर्क को महफूज़ रखना चाहिए।

इंटरनेट इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

इंटरनेट इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

महफूज़ बातचीत के लिए ग्रुप की बजाए खास व्यक्ति को अकेले मेल करना चाहिए। इंटरनेट का इस्तेमाल करते वक्त हमेशा साइबर सुरक्षा के टर्म और कंडिशन का पालन करना चाहिए। सार्वजनिक कंप्यूटर या नेटवर्क का इस्तेमाल करते वक्त कभी भी पासवर्ड, दस्तावेजों की संवेदनशील जानकारियों को कभी भी संशोधित नहीं करना चाहिए। अनवांटेड ईमेल, मैसेज, और कॉल्स को स्पैम मार्क करना चाहिए। सोशल मीडिया पर कभी भी किसी इंसान के साथ व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करना चाहिए। अंजान इंसान के साथ बात करते हुए चैट के ज़रिए फाइलें डाउनलोड नहीं करनी चाहिए। इंटरनेट पर आगे बढ़ने के लिए एक्सेप्ट पर क्लिक करने से पहले हमेशा नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ना चाहिए। उपहार देने का वादा करने वाले मुफ्त ऑनलाइन ऑफर से भी हमें सावधान रहना चाहिए एवं अपने पासवर्ड को बदलते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Cyber Scam: सोशल मीडिया पर डालता था लोन संबंधित विज्ञापन और बना लेता था शिकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+