Loan और Account खुलवाने के नाम लोगों के साथ ठगी, शातिर तरीक़े से देते थे वारदात को अंजाम
Loan Fraud:ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक खाता और लोन के नाम पर शातिर ठग लोगों को शिकार बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दफाश किया है।

Nalanda Cyber Fraud: नालंदा पुलिस ने सायबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अंतर्राजिय स्तर पर लोगों को शिकार बनाते थे। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लोन और खाता खुलवाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
Recommended Video
लहेरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए HDFC बैंक के एटीएम (रामचंद्रपुर) से गिरफ्तार किया। सायबर ठग गिरफ्तारी मामले में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने मीडिया से मुखातिब होकर पूरी जानकारी दी।
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरफ्तार ठगों के पास से विभिन्न बैंकों के 15 फ़र्जी ATM, 12 सिम, 4 एंड्रॉयड मोबाइल और 57 हज़ार रुपये कैश बरामद किया गया है। यह लोग कॉल कर लोगों से ठगी करते थे। गिरफ्तार ठगों में से एक मयार गांव (नूरसराय थाना क्षेत्र, नालंदा) निवासी अशोक प्रसाद का बेटा राहुल कुमार है।
पुलिस की गिरफ्त में मौजूद दूसरा युवक सोलह नगला सिंधी (फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश) निवासी महेश यादव का बेटा विष्णु यादव है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताक्ष कर नेटवर्क के सरगना की तलाश में जुट गई है।
शातिर ठगों के गैंग द्वारा अकाउंट खुलवाने और लोन दिलाने के नाम पर पैसा मंगवाया जाता था। संबधित व्यक्ति से पैसा आ जाने के बाद वह उसका नंबर को ब्लॉक कर देते थे। ठगों ने पुलिस के पास अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications