Bihar: सीएम नीतीश की जनसभा में CTET उम्मीदवारों का हंगामा , लहराईं कुर्सियां, जमकर काटा बवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जनसभा में कुछ युवाओं ने अचानक विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कुर्सियां भी उठा लीं।

CTET aspirants ruckus in Bihar

CTET aspirants ruckus in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा के दौरान युवाओं ने जमकर बवाल काटा। भीड़ के बीच हंगामे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस पर उग्र हुए लोग मंच के सामने ही कुर्सियां उठाकर विरोध करने लगे।

शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फर में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया। यहां दोनों नेता कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। जिस वक्त सीएम जनसभा को संबोधित कर रहे ठीक उसके साथ ही ये विरोध भी चल रहा था। सीटीईटी और बीटीईटी के अभ्यर्थी 'मुख्यमंत्री डूब मरो' और हाय- हाय के नारे लगा रहे थे।

आरोप है ये नारे सुन सीएम नीतीश के समर्थकों ने विरोध कर रहे लोगों को कुर्सियों से मारकर भगा दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया। जिसमें देखा जा सकता है कि स्थल पर जमकर विरोध हुआ। लोग कुर्सियां फेंकते देखे जा सकते हैं। विरोध के दौरान कुछ लोग खंभों पर भी चढ़ गए। जनसभा के दौरान युवाओं ने जमकर बवाल काटा। वहीं जेडीयू या फिर आरजेडी की तरफ से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+