Video:मगरमच्छ ने बच्चे को मारा, गुस्साए ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकालकर मगरमच्छ से लिया बदला
Vaishali Crocodile News: बिहार के वैशाली जिले में 14 वर्षीय एक युवक गंगा नदी में नहाने गया था। इसके साथ साथ ही उसके परिवार में हाल ही में खरीदी गई मोटरसाइकिल के अनुष्ठान के लिए गंगाजल लाने गया था। इसी दौरान मगरमच्छ ने मासूम को अपना शिकार बना लिया।
मगरमच्छ द्वारा मासूम को शिकार बनाने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, गुस्साई भीड़ ने पानी से मगरमच्छ को बाहर निकाला और पीट-पीटकर मार डाला। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को कैमरे में क़ैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

मृतक की पहचान बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा निवासी पांचवीं कक्षा के छात्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कु मृतक के परिवार ने हाल ही में एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। इसलिए गंगा में स्नान करने के बाद अंकित पूजा के लिए गंगाजल भी इकट्ठा करने गया था।
अंकित जब नदी में नहा रहा था, तभी एक मगरमच्छ ने हमला करते हुए नदी में खींच ले गया। युवक के परिवार के लोगों ने किसी तरह शरीर के अवशेष जुटाए। मृतक के परिजन और भीड़ ने मगरमच्छ को बाहर निकाल कर डंडों और लोहे की छड़ों से पीटक मार डाला।
घटना पर अंकित के दादा ने कहा कि, हमने एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी और गंगा में स्नान करने और पूजा के लिए गंगाजल लेने गए थे। इसी दौरान मगरमच्छ ने हमला करते हुए अंकित को मौत के घाट उतार दिया। अवशेष को जुटाने के बाद मगरमच्छ को बाहर निकाला और मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications