Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद क्रेडिट वॉर शुरू, RJD के विज्ञापन JDU का पलटवार

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ नई सरकार बना ली है। नई सरकार बनने के बाद अब बिहार में हुए कामों का राजद और जदयू श्रेय लेने में जुट गई है। पहले राजद ने अखबारों में विज्ञापन दिया तो अब जदयू ने भी विज्ञापन के ज़रिए पलटवार किया है।

राजद और जदयू के बीच क्रेडिट वॉर का सिलसिला बयानबाज़ी से विज्ञापन तक पहुंच गया है। महागठबंधन में हुए कामों पर राजद की तरफ़ से अखबारों में विज्ञापन दिया गया। अखबारों के विज्ञापन में राजद की तरफ़ से 'धन्यवाद तेजस्वी' छपा होने के साथ ही कामों की लिस्ट जारी की गई।

Credit war begins after change of tejashwi-Nitish Govt in Bihar, RJD and JDU giving advertisements

राजद के विज्ञपान पर जदयू ने भी पलटवार किया, जदयू के द्वारा दिए गए विज्ञापन में सीएम नीतीश की तस्वीर के साथ 'मेरा नेता, मेरा अभिमान' छपा है। जदयू के दिग्गज नेता अशोक चौधरी की तरफ़ अख़बारों में विज्ञापन दिया गया है।

जदयू द्वारा लगाए विज्ञपान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की लिस्ट छापी गई है। जिसमें 7 निश्चय योजना 1 और 7 निश्चय योजना 2 का जिक्र है। इसके अलावा विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त छपी है।

आपको बता दें कि इससे पहले राजद की तरफ़ से अख़बारों में विज्ञापन दिया गया था। जिसमें तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हुए, तेजस्वी के सरकार में रहते हुए कराए गए कार्यों का जिक्र किया गया था।

जिसमें युवाओं को नौकरी, जाति आधारित गणना समेत कई बातों का ज़िक्र था। अब देखना यह होगा कि राजद-जदयू के क्रेडिट वॉर का किसे चुनावी फ़ायदा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+