पति बाहर नौकरी करता था, पत्‍नी प्रेमी संग करती थी रंगरलियां, पंचायत ने दोनों को गांव में नंगा घुमाया

पटना। बिहार के मुजफ्फरनगर जिले में पति की गैरहाजरी में पत्‍नी द्वारा ससुराल में उसके ही दोस्‍त संग अवैध संबंधों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के इस अवैध रिश्‍तों की चर्चा पूरे गांव में हो रही थी। लोग समझाने की कोशिश करते थे लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे। प्रेमी अकसर महिला के घर आता था और देर रात ठहरता था। हुआ ये कि शुक्रवार की शाम जब प्रेमी महिला से मिलने उसके घर आया तो पहले से घात लगाकर बैठे गांव वालों ने दोनों को रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

पति बाहर नौकरी करता था, पत्‍नी प्रेमी संग करती थी रंगरलियां, पंचायत ने दोनों को गांव में नंगा घुमाया

दोनों की पिटाई के बाद उन्‍हें पंचायत के सामने पेश किया गया जहां पंचों द्वारा दोनों के बाल काटकर उन्‍हें नंगा घुमाने का फरमान जारी किया गया। गांव वाले जब दोनों को नंगा कर गांव में घुमा रहे थे तभी इस मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को मिली। पुलिस ने गांव वालों से महिला को छुड़ाया और फिर थाने लेकर आई जहां महिला ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले के कांटी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। उसका दोस्त रोजाना उसके घर पर आता था और देर रात तक दोनों एक साथ रुकते थे।

जब इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई तो उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की पर दोनों इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। वहीं इस बात की जानकारी दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे उसके पति को भी दी गई पर पति भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि महिला के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाया गया कि उसके पति दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे और उसने ही अपने दोस्त को रोजाना घर पर मेरी मदद के लिए भेजा करते थे।

पर गांव वाले हमारे ऊपर बुरी नजर रखते थे और इसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया। तो गांव वालों का कहना है कि दोनों के इस अश्लील हरकतों से आसपास का माहौल गंदा हो रहा था। पहले कई बार दोनों को समझाया गया लेकिन जब नहीं माने तब हम लोगों ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस दोनों के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+