1 घंटे में सिपाही को युवती से हुआ प्यार, सबकुछ लेकर हुई फरार

सोने की चैन और मंगलसूत्र मिलने के बाद युवती बाथरूम का बहाना बनाते हुए वहां से फरार हो गई और सिपाही को दिन में ही तारे दिखाई देने लगे...

पटना। महज 1 घंटे में सिपाही को एक युवती से ऐसा प्यार हुआ कि जिसे अब वो जिंदगी भर नहीं भुला पाएगा! मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है जहां रिजर्व ऑफिस का एक सिपाही कल ट्रेन के रास्ते जहानाबाद जा रहा था। तभी उसे ट्रेन में एक ऐसी महिला मिली जिसने कुछ ही मिनटों में सिपाही का मन मोह लिया और उस पर वो इस कदर फिदा हो गए कि उसके लिए कुछ भी करने को तैयार थे। 1 घंटे का सफर तय करने के बाद जब दोनों जहानाबाद पहुंचे तो सिपाही ने प्यार का इजहार कर दिया।

सफर था सुहाना ऊपर से मिल गई सुंदरी, सिपाही को दिन में दिख गए तारे

इसके बाद शुरू हुआ न भुला पाने वाला अंजाम जब अपनी तुरंत की प्रेमिका को प्यार की निशानी दिलाने के लिए सिपाही सुनार की दुकान की ओर ले गया। जहां उसने प्रेमिका के लिए एक सोने की चैन और मंगलसूत्र खरीदा। सोने की चैन और मंगलसूत्र मिलने के बाद युवती ने सिपाही को दिन में ही तारे दिखा दिए। बाथरूम का बहाना बनाते हुए वो वहां से फरार हो गई। सिपाही अपनी नई प्रेमिका के इंतजार में दुकान पर ही बैठे उसकी राह देखते रहा लेकिन वो नहीं आई। जब उसे फोन लगाया तो मोबाइल भी बंद था। वहीं दुकानदार उनसे पैसे की मांग कर रहा था लेकिन उनकी जेब में उस वक्त इतने पैसे नहीं थे।

सफर था सुहाना ऊपर से मिल गई सुंदरी, सिपाही को दिन में दिख गए तारे
सफर था सुहाना ऊपर से मिल गई सुंदरी, सिपाही को दिन में दिख गए तारे

घटना के बाद हंगामा मचा और आसपास के लोग वहां पहुंचे। फिर मामले की सूचना नजदीकी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस सिपाही और दुकानदार को थाने ले गई जहां बेवफा की कहानी सुनाने लगे सिपाही जी...वहीं जानकारी के मुताबिक ट्रेन से सफर कर जहानाबाद स्टेशन पहुंचे सिपाही और उनकी प्रेमिका प्रिया रानी ट्रेन से उतरते ही प्यार का इजहार करते हुए हमेशा एक दूसरे का साथ देने की कसमें खाने लगे। वहीं स्टेशन के पास विजय कुमार स्वर्णकार के आभूषण की दुकान से उसने गहने लेने के बाद सिपाही को मुंह नहीं दिखाया। उपहार लेने के बाद प्रेमिका बहाना बनाते हुए फरार हो गई। जब इस बात की जानकारी सिपाही को हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी और वो पुलिस स्टेशन पहुंच चुका था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+