Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पटनाः कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयकर विभाग की छापेमारी को सदानंद सिंह ने बताया राजनीति से प्रेरित

पटना। बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर आयकर विभाग के पड़े छापे को राजनीति से प्रेरित बताया है। सदानंद सिंह ने कहा कि यह भाजपा-जदयू सरकार की हाथ से चुनाव निकलने की सूचक है। यह उनके निश्चित हार की बौखलाहट का चिन्ह है। यह विरोधियों का दमन है। सदानंद सिंह ने कहा कि अगर मोदी सरकार निष्पक्ष है तो फिर भाजपा और जदयू कार्यालयों पर केंद्रीय एजेंसियों का रेड क्यों नहीं कराया गया। विरोधी पार्टियों के खिलाफ ऐसी एकतरफा और पक्षपात पूर्ण कार्रवाई से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।

Recommended Video

    Breaking News : Bihar Congress Headquarter में Income Tax का छापा, मिले लाखों रुपये| वनइंडिया हिंदी
    conress leader sadanand singh statement on raid on party office

    कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में इनकम टैक्स ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार एक गाड़ी से 8 लाख रुपए भी मिले हैं। इसके बाद आयकर विभाग की टीम मुस्तैद हो गई। आयकर विभाग की टीम ने पटना के कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम में छापा मारा है। बताया जा रहा कि कांग्रेस दफ्तर पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम ने लाखों रुपये बरामद किए हैं। आयकर की टीम सदाकत आश्रम में नेताओं से पूछताछ कर रही है। इस दौरान कांग्रेस दफ्तर पर नोटिस चिपकाया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय में करीब एक घंटे तक आयकर विभाग की छापेमारी चली, जिसमें रुपये के लेनदेन को लेकर कई नेताओं से पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि, आयकर विभाग को ऑफिस से 8.5 लाख रुपए का कैश मिला है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार चुनाव के मद्देनजर काग्रेस के कई नेताओं पर गलत तरीके से ब्लैकमनी के लेनदेन का आरोप है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+