कांग्रेस सांसद ने राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण को बताया झूठ का पुलिंदा

पटना। बिहार में नई सरकार बनने के बाद गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान ने अपना अभिभाषण दिया। इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर विवाद हो गया है। बिहार से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रताप सिंह ने राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताया है। सांसद ने कहा कि सरकार जो लिख कर देती है वही राज्यपाल महोदय को पढ़ना होता है।

congress rajaysabha mp statement on governor speech

इसके अलावा अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन को जैसा वोट मिला है उससे ये जाहिर है कि नीतीश कुमार की सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। वहीं सांसद ने राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बता दिया।

इसके अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कथित ऑडियो वायरल मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो उनकी आवाज नहीं है, वो ऑडियो उन्होंने भी सुना है। अखिलेश सिंह ने कहा कि सुशील कुमार मोदी उप मुख्यमंत्री नहीं हैं इसलिए वो अपनी अहमियत बनाए रखने के लिए शिगुफा छोड़ रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में राज्यपाल ने 13 मिनट तक अभिभाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विकास कार्यों का जिक्र किया और बीती सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बात की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता ने विकास को चुना है। सरकार राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए तटस्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+