Bihar Politics: राहुल की यात्रा वाले 3 राज्यों में हारी कांग्रेस, 30 साल से लालू की कृपा पर पार्टी- सुशील मोदी

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने लगातार इंडिया गठबंधन पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष किया है।

सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी को टुकड़े-टुकड़े गैंग कितनी भी समर्थन-संरक्षण दे लें, चाहे जितनी भी "भारत जोड़ो यात्रा" कर लें, इससे किसी प्रकार चुनावी फ़ायदा नहीं मिलने है। राहुल गांधी के पाखंड को देशी की जनता गौर से देख रही है।

Congress lost in 3 states where Rahul last visited, party on Lalus blessings for 30 years- Sushil

2024 में जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री के पद पर बैठाने का संकल्प कर चुकी है, अब गांधी की यात्राएं सिर्फ़ टाइम-पास हैं। सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने जिन तीन प्रदेशों में "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान ज़्यादा वक्त बिताया था, उन तीन प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार हुई है।

2 प्रदेशों में राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर हो चुकी है। 14 जनवरी से 20 मार्च 2024 के बीच राहुल की होने वाली दूसरी "जोड़ो-यात्रा" में बिहार का भी नाम शामिल है। जहां पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी लालू यादव की कृपा पर अस्तित्व में हैं। राहुल की यात्रा मुकम्मल होने से पहले लोकसभा चुनाव का एलान हो सकता है।

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अपने-अपने प्रदेश में कांग्रेस को सिर्फ चार-चार संसदीय सीट देने की कृपा कर सकते हैं। इस हैसियत में "भारत जोडो यात्रा" से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे का नेतृत्व मंजूर करने के लिए कोई दल तैयार नहीं है। सीट शेयरिंग पर भी सहमति बनने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। इन सबके बावजूद राहुल गांधी अपना तमाशा जारी रखना चाहते हैं। राहुल यात्रा ही करते रह जाएंगे, कही पहुंचने वाले नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+