CM नीतीश की विधानसभा चुनाव से पहले मास्टस्ट्रोक की तैयारी, 4,72,976 पदों पर होगी बंपर बहाली
Vacancy In Bihar: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में महागठबंधन ने रोज़गार के मुद्दे पर खूब सियासी माइलेज लिया। तेजस्वी यादव की बेरोज़गार युवाओं के बीच लोकप्रियता भी काफी बढ़ी है। चुनाव परिणाम में भी राजद को फ़ायदा हुआ है।
2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में राजद को एक भी सीटें नहीं मिली थी। लेकिन इस बार के चुनाव में चार सांसदीय सीटों पर जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि रोज़गार के मुद्दे पर तेजस्वी सियासी माइलेज लेने में कामयाब रहे।

सीएम नीतीश विधनासभा चुनाव से पहले तेजस्वी की काट ढूंढने में लग गए हैं। अब नीतीश सरकार भी बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार की सैगात देने का मन बना रही है। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बंपर बहाली होने की चर्चा तेज़ हो चुकी है।
सूत्रों की मानें तो प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में 4 लाख 72 हज़ार 976 पद खाली हैं। इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। 2025 विधानसभा चुनाव से पहले ही नीतीश सरकार इन रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रही है।
सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में वैकेंसी निकाली जाएगी। ग़ौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार 2025 चुनाव से पहले 10 लाख युवाओं को रोज़गार देने की बात कई बार दोहरा चुके हैं। इस बाबत नीतीश सरकार कुमार ने लोकसभा चुनवा से पहले ही सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी ली थी।
संबंधित विभागों ने सामान्य प्रशासन विभाग को वैकेंट पदों की जानकारी दे दी है। बिहार में सभी सरकारी विभागों में खाली पदों की रिक्तियों के मुताबिक विभिन्न जगहों पर साढ़ चार लाख से भी ज़्यादा स्थायी और अस्थायी पद खाली है।
बिहार शिक्षा विभाग में दो लाख से ज्यादा पद खाली हैं, स्वास्थ्य विभाग में भी 65 हजार के करीब पदों पर बहाली होनी है। ऊर्जा, गृह, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, राजस्व एवं भूमि सुधार, परिवहन, श्रम संसाधन समेत अन्य कुल 45 विभागों में खाली पदों पर बहाली होगी। सभी विभागों की तरफ़ से अलग-अलग वैकेंसी निकालकर बहाली की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications