चन्नी के यूपी-बिहार के भईया वाले बयान पर CM नीतीश ने कहा- हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं
पटना, 17 फरवरी। पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल तरह-तरह के हथकंडे अपने रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस से सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में नहीं घुसने देने की बात कही, जिसका अब चौतरफा विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने (वहां) रह रहे हैं? मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं। हाल ही में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने एक विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने यूपी, बिहार के 'भैया' (लोगों) को पंजाब में एंट्री नहीं देने की बात कही। जब उन्होंने ये बात कही तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी खड़ी होकर मुस्कुरा रही थीं। जिस पर अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने भी निशाना साधा।
चन्नी ने विवादित बयान पंजाब के रूपनगर में हुई रैली के दौरान दिया था। उसका वीडियो ट्वीट करते हुए बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने लिखा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़ी होकर हंस रही हैं। तालियां बजा रही हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ऐसे ही कांग्रेस देश और यूपी का विकास करेगी? लोगों को आपस में लड़ाकर?












Click it and Unblock the Notifications