गिरिराज सिंह के बयान पर जब पत्रकारों ने CM नीतीश से पूछा सवाल, तो कहा- मैं इसपर क्या बोलूं
पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर प्रदेश में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों से कहा कि अगर अफसर ना सुनें तो बांस से पिटाई कर दो। इसके बाद से विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर हो गया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। रविवार को पटना के एक कार्यक्रम में पत्रकारों ने गिरिराज सिंह के इस बयान को लेकर सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आप उनसे ही यह सवाल पूछिए।

सीएम ने कहा कि उनसे ही पूछिए क्या ऐसा कहना उचित है? क्या पिटाई का शब्द कहीं से भी न्यायसंगत है। मैं इसपर क्या बोलूं। बता दें कि बीते शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दरअसल, सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से एक व्यक्ति ने सीओ के गलती करने और बात नहीं सुनने की शिकायत की। इस पर गिरिराज सिंह ने भरे मंच से कहा कि अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुने तो दोनों हाथ से बांस उठाइये उसकी पिटाई कर दीजिए।
दरअसल, सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से एक व्यक्ति ने सीओ के गलती करने और बात नहीं सुनने की शिकायत की। इस पर गिरिराज सिंह ने भरे मंच से कहा कि अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुने तो दोनों हाथ से बांस उठाइये उसकी पिटाई कर दीजिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोग कहते हैं कि कोई सुनता नहीं है तो दोनों हाथ से बांस से मारो न, न सुने छ। ये शब्द हम नहीं सुनना चाहते हैं कि नहीं सुने छ।उन्होंने कहा कि हम किसी अधिकारी को नाजायज काम करने के लिए नहीं कहते हैं और ना किसी अधिकारी की नाजायज हरकत बर्दाश्त करेंगे। इसलिए आप लोग भी छोटी-छोटी बात मेरे सामने नहीं लाएं, यह आपका अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications