सीएम नीतीश कुमार ने कहा- ओमिक्रॉन को लेकर हम सतर्क हैं, बहुत जल्द 100 फीसदी लोगों का होगा टीकाकरण
पटना। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर देश के सभी राज्य अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि हम ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए अत्यधिक सतर्क हैं। बिहार में अब तक 9 करोड़ से अधिक COVID19 टीकाकरण किए जा चुके हैं। हम जल्द ही 100% टीकाकरण हासिल करेंगे।

वहीं बिहार में करीब सात दिन बाद 6 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इसके पूर्व 5 दिसंबर को 6 नए मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस फिर से सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा है और इसे हल्के में लेना सभी के लिए घातक हो सकता है। मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करें। बीते 24 घंटे में बिहार में 1 लाख 7 हजार 356 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें 6 मामलों की पुष्टी हुई है। पटना में तीन, पूर्वी चंपारण में एक, मुंगेर में एक और समस्तीपुर में भी एक नया मामला सामने आया है।
अब तक बिहार में 7 लाख 26 हजार 325 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, इनमें 7 लाख 14 हजार 149 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक कुल 12 हजार 91 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इसमें रविवार को IGIMS में हुई एक महिला की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। वहीं सोमवार को 2 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद अब एक्टिव संक्रमितों की संख्या 84 हो गई है। राज्य में रिकवरी रेट अब 98.32 प्रतिशत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications