बिहार में सभी तरह की कोरोना पाबंदियां खत्म, सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान
पटना, 12 फरवरी: कोरोना वायरस संक्रमण के काबू में आने के बाद बिहार सरकार ने सभी तरह की पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया है। शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संक्रमण में कमी को देखते हुए राज्य में जारी सभी कोविड प्रतिबंध 14 फरवरी से पूरी तरह से हटा लिए जाएंगे।

नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है- कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की आज समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी को देखते हुए 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी प्रकार के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। अब कोविड अनुकुल व्यवहार एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन के साथ सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी। जिला पदाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाने हेतु अधिकृत किया गया है। लोगों से अनुरोध है कि सावधानी बरतें तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।
सरकार के इस फैसले के बाद अब बिहार में सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे और 100 प्रतिशत कर्मचारी काम करेंगे। स्कूल-कोचिंग सेंटर, सिनेमा हॉल जो कि अब तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चल रहे थे, वो भी अब सामान्य रूप से खुल सकेंगे। इसके अलावा शादी समारोह, अंतिम संस्कार और श्राद्ध कार्यक्रम में भी लोगों के शामिल होने की संख्या पर अब कोई सीमा नहीं होगी। जितने लोग चाहें इन कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। अभी तक इन सभी कार्यक्रमों में 200 व्यक्ति ही शामिल हो सकते थे। हालांकि बिहार में कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कोरोना टीका लगवाना जरूरी होगा। इसके साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा।
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications