जातिगत जनगणना के मुद्दे पर PM मोदी से चर्चा करने के लिए CM नीतीश कुमार को मिला समय
पटना। जातिगत जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने मिलने के लिए समय मांगा था। वहीं आज गुरुवार की पीएम मोदी की तरफ से मिलने का समय दे दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 23 अगस्त को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने जाति के आधार पर जनगणना कराने के लिए बिहार के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। हमें 23 अगस्त को समय दिया गया है बता दें कि हाल ही में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के पत्र का जवाब नहीं मिलने पर भाजपा और जदयू के गठबंधन पर लगातार सवाल किया था।
Recommended Video

बीते 16 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जाति आधारित जनगणना कराने की मांग के संबंध में लिखा हुए मेरा पत्र प्राप्त होने की सूचना पीएमओ ने दी है। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जातीय जनगणना से केवल बिहार को ही फायदा नहीं होगा बल्कि अन्य राज्यों को भी इससे लाभ होगा। हमें उम्मीद है कि पीएम हमारी बातों को सुनेंगे और उस पर विचार करेंगे। हम वेट करेंगे, कोई नई बात नहीं कहेंगे। प्रधानमंत्री को जब समय मिलेगा, वो समय देंगे।
नीतीश कुमार ने कहा कि अभी अकेले जातीय जनगणना कराने पर कोई विचार नहीं हुआ है। कई राज्यों ने जातीय जनगणना कराया है, लेकिन जब तक पीएम से बात नहीं हो जाती इस पर विचार नहीं करेंगे। जो भी निर्णय होगा, सब मिलकर लेंगे। सबकी सहमति से निर्णय लेंगे, लेकिन वो आगे की बात है। अभी फैसला केंद्र सरकार को लेना है। 2011 में जो जनगणना हुई थी। उसकी रिपोर्ट ठीक नहीं आ पाई थी। इसलिए उसका कोई मतलब नहीं है'।
वहीं तेजस्वी यादव ने सवाल करते हुए कहा कि नीतीश कुमार सहयोगी हैं या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुलाम। तेजस्वी यादव ने उस वक्त बयान दिया जब पत्रकारों ने उनसे जातिगत जनगणना को लेकर सवाल किया था। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम चार अगस्त से प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं ताकि जाति आधारित जनगणना के बारे में बात कर सकें। लेकिन पीएम के पास सीएम नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं है। नीतीश कुमार सहयोगी हैं या पीएम के गुलाम।












Click it and Unblock the Notifications