Bihar News: मंत्री श्रवण कुमार की हरकत से जनता नाराज़, कहा-सही वक्त पर अपना रूप दिखाया, वोट के दिन जवाब देंगे
Shravan Kumar Nalanda News:बिहार में अफसरशाही को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। वहीं अब मंत्री के रौब को लेकर भी ख़बरें पढ़ने को मिल रही है। ताज़ा मामला बिहार के नालंदा ज़िले का है, जहां कि ख़बर पढ़कर आप भी कहेंगी कि प्रोफेसर ने ऐसा क्या गुनाह कर दिया।
बिहार के नालंदा ज़िले के किसान कॉलेज में एक कार्यक्रम था, जहां पीने का पानी के लिए लोगों को 22 टैंकर प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उद्घाटन करने पहुंचे थे।

इसी दौरान कॉलेज के प्रोफेसर सुधीर कुमार ने मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार को गले लगा लिया। उन्होंने तो जनप्रतिनिधियों के इस्तकाबल में ऐसा किया। पर उन्हें क्या पता था कि ऐसा करने से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार गुस्सा सातवें पहुंच जाएगा।
नीतीश के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रोफेसर सुधीर कुमार को भरी महफिल में फटकार लगाई। वहीं कड़ लहज़े में कहा कि रिश्तेदार हो क्या, या समधी मिलान करने आए हो? श्रवण कुमार के इस रवैय्ये को देख वहां के लोग भी सकते में पड़ गए।
वहां मौजूद लोगों ने कहा कि प्रोफेसर साहब ने ऐसी कौन सी ग़लती कर दी थी कि उन्हें, इतनी बुरी तरीक़े से फटकार लगाई गई। प्रो. सुधीर कुमार को भरी महफिल में माफी मांगनी पड़ी तब जाकर मंत्री श्रवण कुमार शांत हुए। भीड़ में प्रोफेसर सुधीर कुमार काफी बेइज्जती का सामना करना पड़ा।
इस पूरे मामले में लोगों ने कहा नेताओं द्वारा शिक्षित लोगों को बेइज्जत करना कोई नई बात नहीं है। अब्दुल जब्बार ने कहा सही समय पर नीतीश के मंत्री ने प्रोफेसर साहब को बेइज्ज़त किया है। चुनाव में इस बेइज्जती का शिक्षक लोग वोट के रूप में जवाब ज़रूर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications