Bihar MLC Election: CM नीतीश कुमार सहित सभी 11 उम्मीदवार राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित
MLC Election Winner List: बिहार में लोकसभा चुनाव 2014 के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी क्रम में राज्यसभा चुनाव हुए और उसके बाद बिहार विधान परिषद चुनाव हुए। इन चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने समुदाय विशेष के वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।
आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार सहित सभी 11 उम्मीदवारों को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया। इन उम्मीदवारों में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी निर्विरोध विधान परिषद की सीट जीत ली है।

आपको बता दें कि 14 मार्च विधान परिषद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। इसमें राजद की तरफ़ से 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। भारतीय जनता पार्टी से 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।
इसके अलावा जदयू से 2 उम्मीदवार और कांग्रेस से 1 और अन्य दलों से 1 उम्मीदवार ने नामांकन दाखल किया। ग़ौरतलब है कि राज्य विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी है।
जदयू के पास पहले चार सीटें थीं, लेकिन विधानसभा में जदयू की मज़बूती कम होने की वजह से पार्टी ने दो सीटों पर अपने नाम वापिस ले लिये। सीएम नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते ही राज्य विधान परिषद के लिए आवेदन दाखिल किया था।
इस बार निर्विरोध चुने जाने के साथ ही यह सीएम नीतीश कुमार का चौथा कार्यकाल है। सत्तारूढ़ एनडीए के दिग्गज नेताओं के सपोर्ट से नीतीश कुमार ने अपना नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा कैबिनेट सहयोगी संतोष कुमार सुमन (HAM) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
जदयू नेता खालिद अनवर ने भी अपना नामांकन भरा। आपको बता दें कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने 2024 एमएलसी चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार मंगल पांडेये, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था।












Click it and Unblock the Notifications