कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर सीएम नीतीश के जनता दरबार और समाज सुधार यात्रा के सभी कार्यक्रम रद्द

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण का व्यापक असर एक बार फिर देखने को मिलने लगा है। पहले सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में शामिल हुए लोग कोरोना संक्रमित मिले और आज सीएम नीतीश कुमार के समाज सुधारक अभियान में शामिल हुए मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं जदयू पार्टी ऑफिस में भी संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को सील कर दिया गया है। वहीं अब सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार और समाज सुधार अभियान की यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

cm nitish kumar janta darbar and social welfare cam cancelled due to rising of covid

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों की जांच रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। आज सुबह बताया गया कि, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और उप मुख्यमंत्नी तारकिशोर प्रसाद वायरस से संक्रमित हैं। जबकि बिहार के उत्पाद मंत्री सुनील कुमार, मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बता दें कि 4 जनवरी को 893 नए मामले आए, जिसके बाद नाइट कर्फ्यू लगाकर पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2222 हो गई है। 4 जनवरी को राज्य में कोरोना के कुल मामले 728766 हो गए हैं। इसमें कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 714447 है जबकि अब तक 12096 लोगों की मौत हो चुकी है।मंगलवार की रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद गृह विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है। नई गाइडलाइन छह से 21 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।

रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया गया है। धार्मिक स्थल बंद रहेंगे इसके अलावा मॉल,

सिनेमा, क्लब, स्वीमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क भी 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। बिहार सरकार ने प्री-स्कूल व 1 से 8 तक की क्लास तक के स्‍कूल बंद करने का आदेश जारी किया है ऑनलाइन क्‍लॉस जारी रहेगी!

वहीं कक्षा 9-12 के शिक्षण संस्थान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे। ये आदेश 6 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

रेस्तरां व खाने-पीने की जगहों को भी 50 प्रतिशत लोगों के साथ ही खोलने की अनुमति दी गई है।

सभी प्रकार के मेला और प्रदर्शनी के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। पैदल या गाड़ी पर मास्क पहनना जरूरी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+