बिहारः बढ़ते अपराधों के बीच सीएम नीतीश कुमार ने की तीसरी बैठक, दिये निर्देश

पटना। बिहार में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। अपराधी जब और जहां चाह रहे आराम से घटना को अंजाम दे रहे और पुलिस सिर्फ मातमपूर्सी कर रही है। बिहार में बढ़ते अपराधिक घटनाओं को रोकने को लेकर सीएम नीतीश एक महीने के भीतर तीन बार लॉ एंड ऑर्डर पर हाइलेवल मीटिंग कर चुके हैं। लेकिन रिजल्ट कुछ भी नहीं निकला। पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार ने बैठक में सभी जिलों के डीएम व एसपी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

cm nitish kumar did high level meeting for law and order

मुख्यमंत्री आज शनिवार को भी कानून-व्यवस्था पर हाईलेवल मीटिंग कर सभी डीएम-एसपी को कई निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ-साफ कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है। सीएम नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करें। विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की पहली जिम्मेवारी है। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में हो रहे विकास कार्यों का वास्तविक लाभ लोगों को मिलेगा।

रात्री गश्ती के साथ-साथ नियमित गश्ती भी अनिवार्य रुप से करें। शराबबंदी का सख्ती से पालन करें। धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखें।

उनके खिलाफ हो रहे अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। भूमि विवाद के समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी नियमित रुप से बैठक करें। मुख्यमंत्री के प्रधानसचिव चंचल कुमार व बिहार के पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल की उपस्थिति में सीएम नीतीश ने हर हाल में अपराध नियंत्रण करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+