'पर्दे के पीछे छुपकर नीतीश के करीबी कर रहे लालू के घोटाले को उजागर'
लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर कई घोटालों के आरोप लगे हैं। विरोधी नेता सुशील कुमार मोदी उनके घोटालों को उजागर करने में लगे हैं।
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरकार में शामिल नीतीश के करीबी ही लालू के घोटाले को उजागर कर रहे हैं। बिहार में आजकल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव परिवार के ऊपर कई घोटालों के आरोप लगे हैं जिसमें मिट्टी घोटाला सबसे मुख्य है। इसकी जांच कराई जा रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लालू यादव के एक-एक घोटाले को उजागर करने में लगे हुए हैं।

जब इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि लालू यादव के तमाम घोटाले के सबूत उन्हें सरकार में शामिल अधिकारियों और नीतीश के करीबी लोगों से मिले हैं। वहीं इस मामले में बीजेपी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि सुशील कुमार मोदी पहले बिहार सरकार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं इसी वजह से उनकी पकड़ सरकार में शामिल अधिकारी और नेताओं में है। जो अधिकारी या नेता महागठबंधन की सरकार से नाखुश हैं, वे सुशील मोदी के पास आकर उनके घोटाले उजागर करते हैं।
आपको बताते चलें कि सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद यादव के मंत्री बेटे पर मिट्टी घोटाला का आरोप लगाया। मिट्टी घोटाले की बात राज्य में चल ही रही थी कि विपक्ष की सरकार ने एक और घोटाले को उजागर कर दिया जिसमें लालू प्रसाद यादव के द्वारा जमीन घोटाले की बात सामने आई। जमीन घोटाले के बाद फिर एक और घोटाला सामने आया जिसमें शराब की फैक्ट्री खोलने को लेकर करोड़ों रुपए की डील की बात सामने आई जिसमें मात्र 55 हजार रुपए इन्वेस्ट करने के बाद लालू प्रसाद यादव करोड़ों रुपए की जमीन के मालिक बन गए।
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने इस मामले में कहा कि जदयू राजद और कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी के संपर्क में है और वह लालू यादव परिवार के घोटाले को उजागर कर रहे हैं। विपक्ष में शामिल होने के नाते हमारा यह सबसे पहला कर्तव्य बनता है कि राज्य में हो रहे घोटालों से जनता को रूबरू करवाएं।












Click it and Unblock the Notifications