Bihar News: पक्ष-विपक्ष दोनों पर हमलावर ‘छोटे सरकार’, अनंत सिंह ने क्यों कहा- नीतीश जी के पास हिम्मत नहीं है’?

Anant Singh News Today: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में पैरोल पर बाहर आए पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वन इंडिया हिंदी से अनंत सिंह ने ख़ास बातचीत की और बेबाकी से अपनी बात रखी।

अनंत सिंह 'छोटे सरकार' से जब यह पूछा गया कि आपकी पत्नी नीलम देवी राजद से विधायक हैं और आप एनडीए के समर्थन में हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जहां सम्मान नहीं मिलेगा वह एक पल के लिए नहीं रुकेंगे। मेरी पत्नी राजद से विधायक हैं, लेकिन उन्हें अब जाकर फ्लैट मिला है।

Chote Sarkar Anant Singh Told Reason Why CM Nitish kumar change alliance time to time

राजद नेताओं को जब अपने सदस्यों की चिंता नहीं है, तो हम उनकी चिंता क्यों करें। अनंत सिंह से जब यह सवाल किया गया नीतीश कुमार के साथ ऐसी क्या मजबूरी आ जाती है कि, वह पाला बदल लेते हैं। इस सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि लालू राज में हालात बद से बदतर थे।

Recommended Video

      Lok Sabha Chunav: NDA के पक्ष में अनंत सिंह, पत्नी हैं राजद विधायक, ‘छोटे सरकार’ ने कही ये बात

      लालू यादव के शासनकाल को जिसने देखा वह राजद के पक्ष में वोट नहीं देगा। नीतीश कुमार ने बिहार के हालात बदले, उनके जैसा मुख्यमंत्री कोई नहीं था, ना है और ना होगा। वह अकेले अपने दम पर भी चुनाव लड़ते तो जनता उन्हें चुनती।

      नीतीश कुमा के पास हिम्मत नहीं है, वह कमज़ोर हैं इसलिए पाला बदल लेते हैं। वह चाहते तो अपने काम के नाम पर जनता का आशीर्वाद हासिल करते रहते। हिम्मत की कमी है इसलिए पाला बदलते रहते हैं।

      Chote Sarkar Anant Singh Told Reason Why CM Nitish kumar change alliance time to time

      हमारे लिए हमारी जनता ही सब कुछ है। इसलिए हम अपने सारे फ़ैसले जनता के ऊपर छोड़ देते हैं। दल या निर्दल जैसे भी लड़ेंगे जनता वोट देती है। इसी तरह नीतीश कुमार को भ एक स्टैंड पर रहना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+