बिहार उपचुनाव: भाजपा के लिए प्रचार करेंगे चिराग पासवान, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया कन्फर्म

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान राज्य में आगामी उपचुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के बिहार अध्यक्ष की तरफ से दी गई है। उन्होंने युवा नेता के भाजपा से नाराजगी को लेकर भी जवाब दिया। संजय जायसवाल ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि चिराग पासवान हमेशा भाजपा के साथ रहे हैं और यहां तक कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दोनों सीटों पर एनडीए गठबंधन के लिए प्रचार भी करेंगे।

Recommended Video

      Bihar By-Election 2022: सक्रिय हुए Chirag Paswan, BJP के लिए करेंगे प्रचार | वनइंडिया हिंदी*Politics
      chirag paswan

      प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जायसवाल ने कहा कि गठबंधन के सभी सहयोगी दल उपचुनावों में अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं। गठबंधन के सभी सहयोगी एकजुट हैं, जैसा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान सब थे। इस दौरान जायसवाल ने महागठबंधन सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के अनंत कुमार सिंह द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों को धमकाया जा रहा है।

      उन्होंने कहा कि अनंत कुमार के सपोर्टर दुकानदारों और व्यापारियों को कह रहे हैं कि अगर आरजेडी को वोट नहीं दिया गया तो दुकानें लूट ली जाएंगी। आपको बता दें कि बिहार कि दो विधानसभा सीटों पर चुनाव 3 नवंबर को होंगे। जबकि रिजल्ट 6 नवंबर को जारी किया जाएगा।

      बता दें कि चिराग पासवान, जो भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा थे। उन्होंने 2020 का बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ा और अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। वहीं, पिछले साल उनके चाचा पशुपति नाथ उनसे अलग हो गए और उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बना ली है। चिराग पासवान ने अगस्त में बयान दिया था कि वह किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होंगे।

      उधर, जद (यू) ने उन पर पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा के "मोहरा" (मोहरे) के रूप में काम करने का भी आरोप लगाया था। पासवान ने राज्य में 2020 के विधानसभा चुनावों में जद (यू) के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि वह नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना चाहते हैं और भाजपा को अपनी सरकार बनाने में मदद करना चाहते हैं।

      ये भी पढ़ें- इमाम इलियासी को मिली 'Y+' सुरक्षा, RSS चीफ को 'राष्ट्रपिता' करार देने के चलते मिल रही थीं धमकियां

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+